फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   what are the most vulnerable parts in a motorcycle that can damage easily

Bike Care Tips: बाइक में ये होते हैं सबसे कमजोर पार्ट्स! जरा-सी टक्कर में हो जातें हैं खराब

Wed, 30 Apr 2025 03:57 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 03:57 PM IST
सार

बाइक में बहित ऐसे हिस्से होते हैं जो बहुत नाजुक और संवेदनशील होते हैं। अगर इन पर ध्यान न दिया जाए, तो ये न केवल बाइक की उम्र घटा सकते हैं, बल्कि सड़क पर आपकी सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकते हैं।

विज्ञापन
what are the most vulnerable parts in a motorcycle that can damage easily
बाइक के सबसे कमजोर पार्ट्स - फोटो : HMSI

विस्तार

जब भी हम बाइक खरीदने जाते हैं, तो सबसे पहले आंखें बाइक के डिजाइन पर टिकती हैं। चमकदार बॉडी, स्पोर्टी हेडलाइट्स और स्टाइलिश ग्राफिक्स... इन सबका जादू ऐसा होता है कि दिल कहता है कि बस यही चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस चमक-धमक के पीछे कुछ ऐसे हिस्से छिपे होते हैं, जिनकी हिफाजत सबसे ज्यादा जरूरी होती है?
विज्ञापन


दरअसल, बाइक में बहित ऐसे हिस्से होते हैं जो बहुत नाजुक और संवेदनशील होते हैं। अगर इन पर ध्यान न दिया जाए, तो ये न केवल बाइक की उम्र घटा सकते हैं, बल्कि सड़क पर आपकी सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही पार्ट्स के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


1. फ्यूल टैंक
फ्यूल टैंक को हम अक्सर लोहे का मजबूत हिस्सा समझते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि यह बाइक का सबसे नाजुक पार्ट होता है। हल्की सी टक्कर में भी टैंक डेंट हो सकता है और अगर इसमें लीकेज हो जाए तो आग लगने तक की नौबत आ सकती है। इसलिए फ्यूल टैंक को हमेशा सुरक्षित रखें और समय-समय पर उसकी जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. सस्पेंशन सिस्टम
गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ सड़कों से बचाने वाला सस्पेंशन खुद बहुत संवेदनशील होता है। अगर झटका बहुत तेज हो या सड़क की हालत खराब हो, तो सस्पेंशन पर सीधा असर पड़ता है। खराब सस्पेंशन न केवल राइडिंग एक्सपीरियंस को बिगाड़ता है, बल्कि बाइक की स्टेबिलिटी पर भी असर डालता है।

3. ब्रेक्स
ब्रेक सिस्टम को हल्के में लेना किसी भी राइडर के लिए सबसे बड़ी गलती हो सकती है। ब्रेक पेडल, डिस्क या ड्रम अगर कमजोर हो जाएं, तो कंट्रोल फिसल सकता है और जान पर बन सकती है। इसलिए ब्रेक्स को हमेशा समय पर सर्विस कराना और उसकी हालत जांचना बेहद जरूरी है।


4. इंजन और गियरबॉक्स 
बाइक का दिल होता है उसका इंजन, और उसके साथ जुड़ा होता है गियरबॉक्स। ये दोनों पार्ट्स जितने जरूरी हैं, उतने ही ध्यान भी मांगते हैं। अगर इंजन ऑयल समय पर न बदला जाए या गियर शिफ्टिंग में लापरवाही हो, तो ये हिस्से जल्दी खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed