फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Western Automakers reviving combustion-engine cars plans amid slow electric vehicles demand

Electric Vehicles: पश्चिमी कार निर्माता ईवी की कम मांग के बीच ICE वाहनों पर दे रहे हैं ध्यान, जानें वजह

Wed, 31 Jul 2024 06:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 06:12 PM IST
सार

फ्रांसीसी ऑटो पार्ट्स सप्लायर ओपीमोबिलिटी का कहना है कि कई कार निर्माता इलेक्ट्रिक वाहनों की अपेक्षा से कम मांग के बीच इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वाली कारों के विकास की योजनाओं को फिर से शुरू कर रहे हैं।

विज्ञापन
Western Automakers reviving combustion-engine cars plans amid slow electric vehicles demand
Electric Car - फोटो : Freepik

विस्तार

फ्रांसीसी ऑटो पार्ट्स सप्लायर ओपीमोबिलिटी का कहना है कि कई कार निर्माता इलेक्ट्रिक वाहनों की अपेक्षा से कम मांग के बीच इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वाली कारों के विकास की योजनाओं को फिर से शुरू कर रहे हैं। क्योंकि नियामक अनिश्चितता और अत्यधिक ऊंची कीमतों के कारण खरीदार निराश हैं। 
विज्ञापन

अमेरिकी, जर्मन और फ्रांसीसी निर्माताओं द्वारा उत्पादित ईवी की मात्रा वर्तमान में शुरुआती अपेक्षाओं से 40 से 45 प्रतिशत कम है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी लॉरेंट फेवरे ने कहा, "जिसका मतलब है कि हमारे ग्राहकों और हमारे द्वारा लगाई गई क्षमता में लगातार समायोजन (एडजस्टमेंट) की जरूरत है। हम अपने ग्राहकों के साथ काम करने के तरीके को अपना रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोप में ईवी अपनाने की रफ्तार उच्च कीमतों और कई सरकारों द्वारा सब्सिडी हटाने के कारण कम गई है। इस झटके के कारण मर्सिडीज-बेंज ग्रुप एजी जैसी कंपनियां ईवी बिक्री के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हो रही हैं. जबकि बैटरी निर्माता परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। स्टेलेंटिस एनवी ने वर्तमान में ट्यूरिन के पास अपने मिराफियोरी प्लांट में ईवी उत्पादन को रोक दिया है।
विज्ञापन

फॉक्सवैगन एजी ने इस महीने ऐसी कार्यवाही शुरू की है जिससे बेल्जियम में ऑडी क्यू 8 ई-ट्रॉन बनाने वाली एक फैक्ट्री बंद हो सकती है। एक अन्य फ्रांसीसी ऑटो सप्लायर, वैलेओ एसए, अपने दो प्लांट बेचने के लिए खरीदारों की तलाश कर रहा है।

अमेरिका में, फोर्ड मोटर कंपनी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह कनाडा के ओन्टारियो में एक प्लांट में अपने अत्यधिक लाभदायक सुपर ड्यूटी एफ-सीरीज पिकअप ट्रक बनाने के लिए 3 अरब डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी पहले एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन की योजना में देरी के बाद साइट पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

फेवरे ने कहा,  "हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड में भी दिलचस्पी फिर से पैदा हुई है। हमारे कुछ ग्राहक, विशेष रूप से अमेरिका में, पारंपरिक कंब्शन इंजन वाहनों से सीधे ईवी में स्थानांतरित करने की योजना बना चुके थे। और अब वे प्लग-इन हाइब्रिड विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

ओपीमोबिलिटी ने मंगलवार को अपने पूरे साल के लक्ष्यों की पुष्टि की। हालांकि फेवरे का कहना है कि वह अभी भी साल के बाकी हिस्सों के लिए "सावधान" हैं। उन्होंने कहा, "बिक्री और बाजार के विकास पर अभी भी बहुत अनिश्चितता है। इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट करना नियामकों द्वारा थोपा गया था। यह उपभोक्ताओं की मांग की वजह नहीं हुआ था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed