{"_id":"632b11e0d1a2f74fbe15f56d","slug":"volvo-xc40-xc60-xc90-and-s90-facelift-launched-in-india-check-price-and-specifications-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Volvo Facelift: वोल्वो XC40, XC60, XC90 और S90 फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Volvo Facelift: वोल्वो XC40, XC60, XC90 और S90 फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Wed, 21 Sep 2022 07:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:00 PM IST
सार
Volvo Cars India (वोल्वो कार्स इंडिया) ने बुधवार को भारतीय बाजार में Volvo XC40 Facelift (वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट) एसयूवी, Volvo XC60 Facelift (वोल्वो XC60 फेसलिफ्ट) एसयूवी, Volvo XC90 Facelift (वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट) एसयूवी और Volvo S90 Facelift (वोल्वो S90 फेसलिफ्ट) सेडान लॉन्च किए हैं।
विज्ञापन
Volvo XC40 Facelift
- फोटो : Volvo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Volvo Cars India (वोल्वो कार्स इंडिया) ने बुधवार को भारतीय बाजार में Volvo XC40 Facelift (वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट) एसयूवी, Volvo XC60 Facelift (वोल्वो XC60 फेसलिफ्ट) एसयूवी, Volvo XC90 Facelift (वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट) एसयूवी और Volvo S90 Facelift (वोल्वो S90 फेसलिफ्ट) सेडान लॉन्च किए हैं।
कितनी है कीमत
XC40 अपडेटेड मॉडल की कीमत 45.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन त्योहारी सीजन के दौरान यह सीमित समय के लिए 43.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध होगा। XC60, XC90 और S90 मॉडल की कीमत क्रमश: 65.90 लाख रुपये, 94.90 लाख रुपये और 66.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
ये सभी लग्जरी एसयूवी और सेडान नए कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आती हैं। साथ ही इनमें नए इक्यूप्मेंट्स और फीचर्स भी मिलते हैं। एक्सटीरियर और केबिन के अंदर भी बदलाव हुए हैं, और इनमें मैकेनिकल बदलाव भी किए गए हैं। बड़ा बदलाव यह है कि ये सभी कारें अब पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं। जो कि पूरी लाइनअप के इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में वोल्वो का एक कदम है।
विज्ञापन
इंजन और पावर
वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट में पावर के लिए एक 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से जुड़ा है। यह माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन 197 hp का कंबाइंड पावर आउटपुट और 300 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
नई XC90 भी कुछ कॉस्मेटिक बदलावों और नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। कार अपने पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन से 300 hp का पावर और 420 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
लुक और डिजाइन
एक्सटीरियर की बात करें तो, 2022 वोल्वो XC40 स्पोर्टिंग एलईडी हेडलैम्प्स, ग्लॉस-ब्लैक फिनिश वाली ग्रिल, फॉग लाइट, कंट्रास्ट-कलर्ड स्किड प्लेट्स, बॉडी क्लैडिंग, नए 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और वर्टिकली अलाइन्ड एलईडी टेल लाइट्स के साथ आती है। इसे नए एक्सटीरियर कलर थीम भी मिले हैं।
फीचर्स
केबिन की बात करें तो, वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट कई फीचर्स से लैस है। इसमें क्रिस्टल गियर नॉब, 12.3-इंच सेकेंड-जेन ड्राइवर डिस्प्ले, AQI मीटर, ऑटो-डिमिंग IRVMs, क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट के साथ BLIS, एक्टिव नॉइज कंट्रोल, ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी शामिल हैं।
मुकाबला
नई वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLA, ऑडी Q3 और बीएमडब्ल्यू X1 सहित प्रीमियम एंट्री-लेवल एसयूवी से होगा। दूसरी ओर, वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट, ऑडी क्यू 7, मर्सिडीज जीएल, बीएमडब्ल्यू एक्स 5, पोर्श केयेन, वोक्सवैगन टौरेग और लैंड रोवर डिस्कवरी जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ मुकाबला करेगी।