फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   volvo s90 xc60 petrol model launch in india know price specification

Volvo S90, XC60: एडवांस्ड फीचर्स के साथ वोल्वो के दो पेट्रोल हाइब्रिड मॉडल लॉन्च, जानें कीमत

Tue, 19 Oct 2021 06:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Oct 2021 06:13 PM IST
सार

Volvo Cars India (वोल्वो कार्स इंडिया) ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर S90 और XC60 के पेट्रोल हाइब्रिड मॉडल लॉन्च किए। S90 और XC60 में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है।

विज्ञापन
volvo s90 xc60 petrol model launch in india know price specification
Volvo S90 - फोटो : Volvo Cars

विस्तार

Volvo Cars India (वोल्वो कार्स इंडिया) ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर S90 और XC60 के पेट्रोल हाइब्रिड मॉडल लॉन्च किए, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 61.90 लाख रुपये है। वोल्वो देश में कई मॉडल को लॉन्च करने की योजनाओं पर काम कर रही है और ये उनमें से पहले कुछ मॉडल्स में से एक है। यह स्वीडिश कार निर्माता के भारत में फुल पेट्रोल पोर्टफोलियो की दिशा में बदलाव के लिए अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करता है।
विज्ञापन


मिलेगी ज्यादा माइलेज
S90 और XC60 में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है। इससे वाहनों को ब्रेक लगाने के दौरान ब्रेक एनर्जी के जरिए कार में दी गई 48V बैटरी पैक चार्ज होती है। यह एक ज्यादा ईंधन कुशल ड्राइव और एक बेहतर ड्राइव एक्सपीरियंस में तब्दील हो जाता है। इन कारों में लोअर टेलपाइप एमिशन का भी दावा किया गया है। 
विज्ञापन

मिलेंगे शानदार फीचर्स

volvo s90 xc60 petrol model launch in india know price specification
Volvo XC60 - फोटो : Volvo Cars
वोल्वो ने यह भी बताया कि भारत में उसके नए वाहन अब कई स्मार्ट फंक्शन से लैस होंगे जिनमें गूगल सर्विस, एक एडवांस्ड एयर क्लीनर और वोल्वो इन-कार एप शामिल हैं। गूगल सर्विस का इस्तेमाल कई काम को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है जैसे कि कार में संगीत, नेविगेशन, एसी सेटिंग्स को एडजस्ट करना और यहां तक कि गूगल असिस्टेंट के जरिए घरों या दफ्तरों में गूगल के डिवाइस के साथ संवाद करना। यह सर्विस एक नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर मिलेगी और इसे दूर-दराज के जगहों में भी कनेक्टिविटी के बिना भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गूगल प्लेस्टोर भी पूरी तरह से वॉल्वो यूजर इंटरफेस के साथ इंटीग्रेट हो जाएगा, साथ ही ड्राइवर डिस्ट्रैक्शन गाइडलाइंस का पालन करेगा। 

एडवांस्ड एयर क्लीनर

volvo s90 xc60 petrol model launch in india know price specification
Volvo S90 - फोटो : Volvo Cars
वोल्वो का दावा है कि उसकी कारों में पहले से मिलने वाले एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम की तुलना में एडवांस्ड एयर क्लीनर ज्यादा कुशल है। वोल्वो इन-कार एप मालिकों को कारों को लॉक और अनलॉक करने, आरएसए से कनेक्ट करने और इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में चार्ज स्थिति दिखाने, शेड्यूल सर्विस और इन-कार एयर क्वालिटी को कंट्रोल करने की अनुमति देगा। 
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स बढ़ाए

volvo s90 xc60 petrol model launch in india know price specification
Volvo XC60 - फोटो : Volvo Cars
इसके अलावा, वोल्वो ने नए मॉडलों के सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाने के लिए ब्लाइंड स्पॉट इंफॉर्मेशन सिस्टम (BLIS) को वापस लाया है। इसमें स्टीयर असिस्ट, क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और रियर-कॉलिजन अलर्ट जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। इनका मकसद ORVM (आउटसाइड रियर व्यू मिरर) की नजर से बाहर की चीजों का पता लगाना है। यह 37 मील प्रति घंटे (60 किमी प्रति घंटे) और 87 मील प्रति घंटे (140 किमी प्रति घंटे) के बीच एक्टिव हो जता है और जब साफ सड़क चिह्न होते हैं। 

Volvo S90 के कलर और स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Volvo S90 का इंजन 250 hp का पावर और 350 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह कार चार कलर ऑप्शन के साथ उतारी गई है। जिसमें व्हाइट, ब्लैक, ग्रे और ब्लू रंग शामिल हैं। 

Volvo XC60 के कलर और स्पेसिफिकेशंस

XC60 में भी कई एक्सटीरियर डिजाइन अपडेट्स मिलते हैं। इसमें नए एंब्लेम और कार के फ्रंट और रियर में क्रोम बार शामिल हैं। Volvo XC60 एसयूवी के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो के संदर्भ में, इस कार का इंजन भी 250 hp का पावर और 350 Nm का टार्क जेनरेट करता है। 

Volvo XC60 छह कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इनमें व्हाइट, ऑस्मियम ग्रे, ब्लैक, ब्लू, रेड और पाइन ग्रे रंग शामिल हैं। 

लुक और डिजाइन

S90 के फ्रंट में एक सेंट्रल मेश के नीचे नया क्रोम बार दिया गया है। ग्रिल में एक नया डिजाइन और एक नया प्रतीक है। कार रियर में भी क्रोम बार मिलता है और बॉडी कलर्ड रियर इंसर्ट मौजूद हैं। टेलपाइप दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed