फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Volvo C40 Recharge catch fire EV Fire electric vehicles in India

EV Fire: इलेक्ट्रिक कार वोल्वो C40 रिचार्ज में लगी आग, दुनिया की सबसे सुरक्षित ईवी में से एक, जानें डिटेल्स

Mon, 29 Jan 2024 05:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 05:18 PM IST
सार

एक सनसनीखेज वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें दुनिया के सबसे सुरक्षित ऑटोमोबाइल मॉडलों में से एक माने जाने वाले Volvo C40 Recharge (वोल्वो C40 रिचार्ज) को जलते हुए दिखाया गया है। यह हादसा छत्तीसगढ़ में हुआ था, जब कार मालिक गाड़ी चला रहा था।

विज्ञापन
Volvo C40 Recharge catch fire EV Fire electric vehicles in India
कार में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : For Reference Only

विस्तार

एक सनसनीखेज वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें दुनिया के सबसे सुरक्षित ऑटोमोबाइल मॉडलों में से एक माने जाने वाले Volvo C40 Recharge (वोल्वो C40 रिचार्ज) को जलते हुए दिखाया गया है। यह हादसा छत्तीसगढ़ में हुआ था, जब कार मालिक गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन


कार मालिक ने घटनास्थल पर इस दुर्घटना की वीडियो रिपोर्डिंग की, जो उस ऐन वक्त को दिखाता है जब वोल्वो C40 रिचार्ज में आग लग गई। गनीमत रही कि जब तक पूरी कार आग में जलकर स्वाह हुई उससे पहले अंदर मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन कार में आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थर्मल रनअवे इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने का एक प्रमुख कारण होता है। जबकि ईवी फायर के कई अन्य संभावित कारण भी होते हैं। भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग (DRDO) ने कई ईवी आग लगने की घटनाओं की जांच के बाद पाया कि जिन इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगी थी, उनमें से ज्यादातर में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) में प्रमुख सॉफ्टवेयर की खराबी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा, जिन वाहनों में आग लगी उनमें से ज्यादातर में एक उपयुक्त वेंटिंग मैकेनिज्म का अभाव था। जो ज्यादा गर्म हो चुके सेल को गर्मी कम करने की अनुमति देता। साथ ही, जिन इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगी उनमें से ज्यादातर की बैटरी यूनिट्स में घटिया क्वालिटी वाले सेल शामिल थे।


यह पहली बार नहीं है जब किसी ईवी में आग लगी है। पिछले कुछ वर्षों में, कई इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। जिनमें टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर ओकिनावा और ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगना शामिल है। हाल ही में, बंगलूरू के जेपी नगर क्षेत्र में डालमिया सर्कल के पास एक महिंद्रा ई2ओ में आग लग गई थी।

इलेक्ट्रिक कार की आग बुझाना अन्य वाहनों की आग बुझाने से अलग होता है। ईवी की आग को बुझाने के लिए कार को क्रेन से उठाकर बड़े पानी के कंटेनर में डुबोया जा सकता है। साथ ही बैटरी को पानी से ठंडा किया जा सकता है। जनता और दमकल कर्मियों दोनों की सुरक्षा के लिए, इन परिस्थितियों को सावधानी से संभालना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed