फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volkswagen Virtus: फॉक्सवैगन वर्टस भारत में लॉन्च, सेडान के साथ एसयूवी को भी देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 09 Jun 2022 01:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 01:53 PM IST
सार

जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज सेडान Volkswagen Virtus (फॉक्सवैगन वर्टस) को आखिरकार 11.22 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
volkswagen virtus launched in india vw virtus price in india volkswagen virtus specification features News in hindi
Volkswagen Virtus 2022 - फोटो : Volkswagen
जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज सेडान Volkswagen Virtus (फॉक्सवैगन वर्टस) को आखिरकार 11.22 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। भारत में कार प्रेमी काफी लंबे समय से इस सेडान कार का इंतजार कर रहे थे। 


बुकिंग डिटेल्स
इस सेडान को आधिकारिक तौर पर मार्च 2022 में भारत में डेब्यू किया गया था। Volkswagen Virtus सेडान के खरीदने के इच्छुक ग्राहक 11,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर इसे ऑनलाइन या अधिकृत फॉक्सवैगन डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। 
volkswagen virtus launched in india vw virtus price in india volkswagen virtus specification features News in hindi
Volkswagen Virtus 2022 - फोटो : Volkswagen
टेस्ट ड्राइव चालू
Volkswagen Virtus डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है, जहां ग्राहक इसे देख सकते हैं और इसका टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं। यह इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत ब्रांड का दूसरा मॉडल है। नई सेडान फक्सवैगन ग्रुप के MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो VW ताइगुन, स्कोडा कुशाक और स्लाविया में भी इस्तेमाल किया गया है। 

सेडान के साथ एसयूवी को भी देगी टक्कर 
Virtus भारतीय बाजार में Volkswagen Vento (फॉक्सवैगन वेंटो) को रिप्लेस करती है। कंपनी का कहना है कि एक महत्वाकांक्षी मॉडल है जो न सिर्फ होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज और ह्यूंदै वेरना जैसे देश में मौजूदा सेडान को चुनौती देने का वादा करता है बल्कि संभवतः मिड-साइज एसयूवी के लिए बढ़ती पसंद को भी टक्कर देगा।
volkswagen virtus launched in india vw virtus price in india volkswagen virtus specification features News in hindi
Volkswagen Virtus 2022 - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Virtus के वैरिएंट्स और कीमत

नई Volkswagen Virtus सेडान 6 वैरिएंट्स में उपलब्ध है - Comfortline 1.0 MT (कम्फर्टलाइन 1.0 एमटी), Highline 1.0 MT (हाईलाइन 1.0 एमटी), Highline 1.0 AT (हाईलाइन 1.0 एटी), Topline 1.0 MT (टॉपलाइन 1.0 एमटी), Topline 1.0 AT (टॉपलाइन 1.0 एटी) और GT 1.5 DCT (जीटी 1.5 डीसीटी)। 
 
Volkswagen Virtus के वैरिएंट्स कीमत (एक्स-शोरूम, रुपये)
Comfortline 1.0 MT 11.22 लाख
Highline 1.0 MT 12.98 लाख
Highline 1.0 AT 14.27 लाख
Topline 1.0 MT 14.42 लाख
Topline 1.0 AT 15.72 लाख
GT Line 1.5 DCT 17.92 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
volkswagen virtus launched in india vw virtus price in india volkswagen virtus specification features News in hindi
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
इंजन और पावर
Volkswagen Virtus दो अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें एक 1.5-लीटर TSI EVO इंजन जिसमें ACT मिलेगा और एक 1.0-लीटर TSI इंजन है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड डीएसजी शामिल हैं। परफॉर्मेंस लाइन वैरिएंट 150 PS का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। जबकि डायनेमिक लाइन वैरिएंट 115 PS का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करेगा। 

सेगमेंट में सबसे बड़ी
साइज की बात करें तो फॉक्सवैगन वर्टस की लंबाई 4,561 mm, चौड़ाई 1,752 mm और व्हीलबेस 2,651 mm है। फॉक्सवैगन का दावा है कि ऑल न्यू वर्टस सेडान अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी है। यह दो अलग-अलग ट्रिम्स - डायनामिक लाइन और परफॉर्मेंस लाइन में उपलब्ध है।
विज्ञापन
volkswagen virtus launched in india vw virtus price in india volkswagen virtus specification features News in hindi
Volkswagen Virtus 2022 - फोटो : Volkswagen
लुक और डिजाइन
फॉक्सवैगन वर्टस के लुक और डिजाइन की बात करें तो, यह मिड-साइज सेडान एक शार्प लुक के साथ आती है। यह ऑटोमेकर के समकालीन डिजाइन फिलॉसफी से मेल खाता है। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ शार्प लुक वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, चमकदार क्रोम लाइनिंग के साथ स्लीक फ्रंट ग्रिल मिलता है। बंपर में ब्लैक मेश और क्रोम एक्सेंट हैं।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें स्पोर्टी 16-इंच रेजर ब्लैक अलॉय व्हील, टर्न इंडिकेटर इंटीग्रेटेड ORVMs, क्लीन शीट विजुअल अपीयरेंस और लोअर बॉडी पर कैरेक्टर लाइंस मिलते हैं। फॉक्सवैगन वर्टस सेडान में ग्लॉसी ब्लैक रियर स्पॉयलर, डुअल-टोन रूफ और GT बैजिंग दी गई है। फ्रंट रेड ब्रेक कैलिपर्स इस सेडान कार के स्पोर्टी लुक में इजाफा करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed