फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Viral Video: woman dressed salwar-suit won hearts internet with she drive Porsche 718 Boxster.

Viral Video: देसी आउटफिट में पोर्श लेकर सड़क पर निकली भारतीय महिला, यूजर्स बोले- क्या स्वैग है; देखें वीडियो

Sat, 27 Jun 2026 03:14 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 27 Jun 2026 03:14 PM IST
सार

Luxury Car: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली की एक महिला पारंपरिक सलवार-सूट और सिर पर दुपट्टा ओढ़े लाल रंग की पोर्श 718 बॉक्सस्टर कन्वर्टिबल चलाती नजर आ रही हैं। लग्जरी स्पोर्ट्स कार और देसी लुक के इस कॉम्बिनेशन ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
 

विज्ञापन
Viral Video: woman dressed salwar-suit won hearts internet with she drive Porsche 718 Boxster.
पोर्श 718 बॉक्सस्टर का वायरल वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

Porsche 718 Boxster Viral Video: सलवार-सूट, सिर पर दुपट्टा और सड़क पर दौड़ती चमचमाती पोर्श 718 बॉक्सस्टर (Porsche 718 Boxster)... एक कंटेंट क्रिएटर का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


यह वीडियो खास तौर पर क्रिएटर के पारंपरिक पहनावे की वजह से चर्चा में है। जहां आमतौर पर लोग लग्जरी स्पोर्ट्स कारों के साथ वेस्टर्न लुक में नजर आते हैं, वहीं इस महिला ने सलवार-सूट पहनकर और सिर पर दुपट्टा ओढ़कर Porsche 718 Boxster चलाई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी स्पोर्ट्स कार और भारतीय पारंपरिक पहनावे के इस अनोखे कॉन्ट्रास्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर इसे जमकर सराहना भी मिल रही है।
 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @ndahiya2026

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @ndahiya2026



सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया
कंटेंट क्रिएटर निक्की दहिया के इंस्टाग्राम पर डेढ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह लग्जरी कारों से जुड़ा कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि उन्होंने पहले भी ऐसे कई वीडियो शेयर किए हैं, लेकिन इस वीडियो ने अपने अलग विजुअल अपील की वजह से खास पहचान बनाई।
कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स उनकी खूब सराहना कर रहे हैं, कोई उन्हें आंटी रॉक्स तो कोई उनकी एआई से तुलना कर रहा है। जबकि कई लोगों ने उनकी ड्राइविंग स्किल और कॉन्फिडेंस की तारीफ की। हालांकि उन्होने कैप्शन में खुद लिखा है कि " किस-किस को लग रहा है कि यह एआई वीडियो है"

जानिए वीडियो वाली Porsche 718 Boxster की ताकत
हालांकि इस वीडियो के आकर्षण को दोगुना करने वाली कार पोर्श 718 बॉक्सस्टर कन्वर्टिबल है। आपको बता दें यह कोई साधारण गाड़ी नहीं, बल्कि कार प्रेमियों की सबसे पसंदीदा कार में से है।

  • लॉन्च और कीमत: यह लग्जरी कार भारतीय बाजार में साल 2017 में 81.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुई थी।
  • पावरहाउस इंजन: इस कार के हुड के नीचे 2.0-लीटर का दमदार इंजन लगा हुआ है, जो 298 bhp की मैक्सिमम पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिससे ड्राइवर को सड़क पर रॉ-परफॉर्मेंस मिलती है।
  • रफ्तार: स्पीड के मामले में यह कार बेमिसाल है। यह मॉडल महज 4.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे (kmph) की रफ्तार पकड़ने की काबिलियत रखता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 275 kmph दर्ज की गई है।
  • गियरबॉक्स: गाड़ी में पावर ट्रांसमिशन को बेहद स्मूथ और क्विक बनाने के लिए पोर्श के सिग्नेचर 7-स्पीड ऑटोमैटिक PDK गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है।


क्यों वायरल हुआ यह वीडियो?
इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत लग्जरी स्पोर्ट्स कार और पारंपरिक भारतीय पहनावे का अनोखा मेल रहा। यही अलग अंदाज लोगों को पसंद आया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed