{"_id":"68a33e47e11518ea480c6d8d","slug":"vinfast-patents-limo-green-and-minio-green-evs-in-india-to-challenge-mg-and-kia-2025-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VinFast India: भारत में विनफास्ट के नए इलेक्ट्रिक कार प्लान, इस छोटी और बड़ी ईवी को देगी चुनौती","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
VinFast India: भारत में विनफास्ट के नए इलेक्ट्रिक कार प्लान, इस छोटी और बड़ी ईवी को देगी चुनौती
Mon, 18 Aug 2025 08:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 18 Aug 2025 08:23 PM IST
सार
वियतनाम की ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी VinFast (विनफास्ट) भारत में दो और इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जो एमजी कॉमेट ईवी और किआ कैरेंस क्लैविस ईवी को चुनौती देंगी।
विज्ञापन
VinFast Minio Green EV
- फोटो : VinFast
विस्तार
वियतनाम की ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी VinFast (विनफास्ट) अब भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने भारत में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया था जिसे वह इसी महीने लॉन्च कर सकती है। अब वह दो नई ईवी मॉडल्स Limo Green (लिमो ग्रीन) और Minio Green (मिनियो ग्रीन) को पेटेंट करवा चुकी है। यह कंपनी की भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Car: वर्गीकरण विवादों को खत्म करने के लिए ऑटोमोबाइल पर प्रस्तावित GST दर में कटौती, हैचबैक पर टैक्स घटकर हो सकता है 28% से 18%

मिनियो ग्रीन: एमजी कॉमेट ईवी को चुनौती
विनफास्ट ने इस साल जनवरी में मिनियो ग्रीन के लिए पेटेंट फाइल किया था। यह कार भारत की सबसे छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट ईवी की सीधी प्रतिद्वंदी मानी जा रही है।
यह छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक 3,100 मिमी लंबी है, जो एमजी कॉमेट से थोड़ी बड़ी है। इसमें 2,065 मिमी का व्हीलबेस और 13-इंच के टायर मिलते हैं। मिनियो ग्रीन में 14.7 kWh की बैटरी दी गई है, जो 26 bhp पावर और 65 Nm टॉर्क देती है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 170 किमी तक चल सकती है। यह कार 12kW एसी चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑल-एलईडी लाइट्स, ड्यूल स्पीकर, ड्राइवर सीट के लिए मैनुअल एडजस्टमेंट, दो ड्राइव मोड्स और मैनुअल एसी कंट्रोल दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Toyota Camry Sprint Edition: टोयोटा कैमरी स्प्रिंट एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास

लीमो ग्रीन: किआ कैरेंस क्लेविस ईवी का प्रतिद्वंदी
विनफास्ट ने मार्च 2025 में लीमो ग्रीन के लिए पेटेंट आवेदन किया। यह एक सात-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी है, जो हाल ही में लॉन्च हुई किआ कैरेंस क्लेविस ईवी को कड़ी टक्कर दे सकती है।
लीमो ग्रीन की लंबाई 4,700 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,700 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,800 मिमी का है। इसमें 60.13 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज पर 450 किमी तक की रेंज देती है। इसमें एफडब्ल्यूडी मोटर लगी है, जो 201 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
यह भी पढ़ें - NHAI: 'अगर ट्रैफिक जाम 12 घंटे तक रहे तो टोल क्यों दें?' सुप्रीम कोर्ट ने NH 544 पर पलियेक्कारा टोल वसूली को लेकर NHAI की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे बैटरी को 10 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। फीचर्स में ऑल-एलईडी लाइट्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स, ड्यूल ड्राइविंग मोड्स, वेंटिलेटेड सीट्स, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और सिंगल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - FASTag: क्या अब स्टेट हाईवे के लिए अलग से फास्टैग लेना पड़ेगा? वहां टोल शुल्क कैसे कटेगा?
यह भी पढ़ें - Vehicle Price: जीएसटी सुधार के तहत यात्री कारें और दोपहिया वाहन हो सकते हैं सस्ते, दिवाली तक मिल सकता है तोहफा!
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन