फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   useful and important documents to carry always when you driving

Auto Tips: ड्राइविंग के दौरान फाइन और सजा से बचना है तो साथ रखें ये दस्तावेज, वरना लगेगा हजारों का चूना

Sun, 12 May 2024 05:22 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 12 May 2024 05:22 PM IST
सार

सड़क पर कार चलाते वक्त ड्राइवर को कई बातों का ध्यान रखना होता है। मगर इसके साथ ही ड्राइविंग के दौरान कुछ अहम दस्तावेजों को भी अपने पास रखना जरूरी है, नहीं तो हजारों का जुर्माना लग सकता है। 

विज्ञापन
useful and important documents to carry always when you driving
Auto Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में सड़क पर कार निकालने से पहले पहले बेहद ही कम लोग होते हैं, जो सही से कार की जांच करते हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। मगर क्या आप ये जानते हैं कि अगर आपके पास ड्राइविंग के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं है तो आपको जुर्माने के साथ सजा भी हो सकती है। ऐसे में सड़क पर ड्राइविंग के दौरान किसी तरह का फाइन न देना पड़े, इसके लिए वाहन चालक को अपने पास कुछ दस्तावेजों को रखना जरूरी है। 

विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस

सड़क पर वाहन चलाते वक्त चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना बेहद जरूरी है। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस का होना आवश्यक है। ये दस्तावेज सड़क पर चालक की आयु, राष्ट्रीयता और अन्य मामलों में प्रमाम होता है। अगर आप देश के किसी दूसरे राज्य में गाड़ी चलाकर जाते हैं तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। साथ ही किसी हादसे के दौरान भी ड्राइविंग लाइसेंस का होना जरूरी है, नहीं तो बीमे के क्लेम नहीं मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण है कि कार का मालिक कौन है और ये कौन से आरटीओ के साथ कहां पर पंजीकृत है। कार का बीमा क्लेम करते वक्त भी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का भी जरूरी है। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में कार का नंबर, चेसिस नंबर, मालिक का पत्ता, प्रोडक्शन का साल, समाप्ति की तारीख और इंजन नंबर लिखा होता है। 

विज्ञापन

थर्ड पार्टी बीमा

देश की सड़कों पर कार चलाने के लिए जरूरी है कि आपके पास कार का थर्ड पार्टी बीमा होना चाहिए। मोटर वाहन नियम 1988 के तहत ये पॉलिसी थर्ड पार्टी को बीमा कवर देता है। सड़क हादसे में किसी तीसरी पार्टी या व्यक्ति को नुकसान होने पर आर्थिक सुरक्षा मिलती है। 

पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट

वाहन से कितना कार्बन निकल रहा है, पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट यानी पीयूसी इस बात का प्रमाण देता है। वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण काफी हद तक जलवायु परिवर्तन पर असर डालता है। पीयूसी ये निर्धारित करने का सबूत है कि कार तय मानकों के अनुसार कार्बन छोड़ रही है। अगर कार लिमिट से अधिक कार्बन छोड़ती है तो फिर कार मालिक के खिलाफ फाइन लगाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed