फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   US lawmakers says Chinese automobile technology should be banned at US military bases Claims Report

Chinese EV: अमेरिकी सैन्य ठिकानों में चीनी ऑटो तकनीक पर लगे प्रतिबंध, सासंदों की राय का रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 19 Apr 2024 03:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 03:04 PM IST
सार

अमेरिकी सांसदों ने पेंटागन से आग्रह किया है कि वह चीनी टेक्नोलॉजी से लैस इंटरनेट-कनेक्टेड वाहनों को अमेरिकी सैन्य ठिकानों में घुसने से रोक दे। यह कदम उन कारों से पैदा होने वाले सुरक्षा जोखिमों की जांच कर रहे बाइडन प्रशासन की जांच का समर्थन करता है।

विज्ञापन
US lawmakers says Chinese automobile technology should be banned at US military bases Claims Report
Xiaomi SU7 (For Representation Only) - फोटो : Mi

विस्तार

अमेरिकी सांसदों ने पेंटागन से आग्रह किया है कि वह चीनी टेक्नोलॉजी से लैस इंटरनेट-कनेक्टेड वाहनों को अमेरिकी सैन्य ठिकानों में घुसने से रोक दे। यह कदम उन कारों से पैदा होने वाले सुरक्षा जोखिमों की जांच कर रहे बाइडन प्रशासन की जांच का समर्थन करता है। हाउस सिलेक्ट कमेटी ऑन चाइना के समूह ने गुरुवार को रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन को लिखे एक पत्र में अपनी चिंताओं के बारे में बताया है। उन्होंने वाणिज्य विभाग की जांच का हवाला दिया, जिसकी वजह से अमेरिका में कुछ चीनी वाहन टेक्नोलॉजी से जुड़े लेन-देन पर प्रतिबंध लग सकता है। जिसमें, प्रतिबंधित कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करने वाले इलेक्ट्रिक वाहन, कारें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

लेखक तथाकथित कनेक्टेड व्हीकल्स द्वारा पेश किए जाने वाले संभावित डेटा और साइबर-सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हैं, जो भारी मात्रा में पर्सनल डेटा कैप्चर करते हैं। प्रतिनिधि माइक गैलाघर और राजा कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में सांसदों ने ऑस्टिन से आग्रह किया कि वे अमेरिकी सैन्य ठिकानों से LiDAR जैसी चीनी-निर्मित टेक्नोलॉजी वाली कारों पर प्रतिबंध लगाएं, जो एक रिमोट-सेंसिंग टेक्नोलॉजी है। चीन सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के कारण कुछ सरकारी और सैन्य स्थलों में टेस्ला की कारों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसदों ने लिखा, "राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम बहुत वास्तविक है।" उन्होंने कहा, "भले ही चीनी कनेक्टेड वाहनों का अमेरिका में कभी भी बड़ी बाजार हिस्सेदारी न हो। लेकिन LiDAR या इंटरनेट ऑफ थिंग्स मॉड्यूल जैसी कई सक्षम करने वाली टेक्नोलॉजी हमारी अमेरिकी सड़कों और हमारे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर काम करना जारी रख सकती हैं।"
विज्ञापन

LiDAR, जिसका मतलब है लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग। यह एक सेंसर है जो दूरी निर्धारित करने के लिए वातावरण में पल्सड लाइट वेव (स्पंदित प्रकाश तरंगों) का उत्सर्जन करता है। यह ऑटोनॉमस ड्राइविंग फंक्शन वाले वाहनों को नेविगेट करने में मदद करता है।

LiDAR का दुनिया का सबसे बड़ा सप्लायर हेशाई ग्रुप है, जिसकी जड़ें शंघाई और सिलिकॉन वैली में हैं। इसके ग्राहकों में Li Auto Inc. और Xiaomi Corp. जैसी कार निर्माता शामिल हैं। इसे जनवरी में अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा "चीनी सैन्य कंपनियों" की सूची में डाल दिया गया था। जिसका हेशाई ने विरोध करता है और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed