{"_id":"6533f54c52cba419150c38c9","slug":"us-auto-strike-general-motors-raises-its-offer-to-uaw-matching-ford-s-wage-hike-2023-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US Strike: क्या खत्म होगी ऑटो हड़ताल? जीएम ने यूएडब्ल्यू को फोर्ड की वेतन बढ़ोतरी जैसा दिया प्रस्ताव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
US Strike: क्या खत्म होगी ऑटो हड़ताल? जीएम ने यूएडब्ल्यू को फोर्ड की वेतन बढ़ोतरी जैसा दिया प्रस्ताव
Sat, 21 Oct 2023 09:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 21 Oct 2023 09:29 PM IST
सार
जनरल मोटर्स ने हड़ताली ऑटो कर्मचारियों को फोर्ड के प्रस्तावित 23 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी और अन्य बेनिफिट्स के जैसा ही प्रस्ताव दिया। जनरल मोटर्स ने शुक्रवार को हड़ताली कर्मचारियों के यूनियन यूनाइटेड ऑटो वर्क्स (यूएडब्ल्यू) के प्रमुख शॉन फेन के वार्ता पर बात करने से कुछ घंटे पहले यह पेशकश की।
विज्ञापन
United Auto Workers Strike
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनरल मोटर्स ने हड़ताली ऑटो कर्मचारियों को फोर्ड के प्रस्तावित 23 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी और अन्य बेनिफिट्स के जैसा ही प्रस्ताव दिया। जनरल मोटर्स ने शुक्रवार को हड़ताली कर्मचारियों के यूनियन यूनाइटेड ऑटो वर्क्स (यूएडब्ल्यू) के प्रमुख शॉन फेन के वार्ता पर बात करने से कुछ घंटे पहले यह पेशकश की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फेन की बातचीत शुरू होने से पहले, क्रिसलर की मूल कंपनी स्टेलेंटिस ने भी जनरल मोटर्स (जीएम) और फोर्ड के रास्ते पर चलते हुए वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव को 23 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। स्टेलेंटिस ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।
अमेरिका के डेट्रॉइट में चल रहा यह हड़ताल पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है। जीएम ने एक बयान में कहा, "यूएडब्ल्यू के साथ अंतिम समझौते पर पहुंचने और अपने लोगों को काम पर वापस लाने के प्रयास में हमने सभी प्रमुख क्षेत्रों में पर्याप्त बदलाव किया है।"
विज्ञापन
इसमें कहा गया है, "इस समझौते की अवधि के आखिर तक हमारे ज्यादातर कार्यबल प्रति घंटे 40.39 डॉलर या लगभग 84,000 डॉलर प्रति वर्ष कमाएंगे।"
15 सितंबर को वॉकआउट शुरू होने के बाद से तीनों वाहन निर्माताओं में काम करने वाले 34,000 से ज्यादा यूनियन सदस्य हड़ताल पर हैं।

General Motors Chairman and CEO Mary Barra
- फोटो : General Motors
जीएम की लेटेस्ट पेशकश से पता चलता है कि डेट्रॉइट वाहन निर्माता ऐसे ही प्रस्तावों पर सहमत हो रहे हैं जो यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स के सदस्यों के लिए सौदे की अवधि के दौरान प्रति घंटा वेतन में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा, जिसमें कॉस्ट ऑफ लिविंग भी शामिल है। हड़ताल का सामना कर रहे तीनों वाहन निर्माताओं में फोर्ड की पेशकश तीनों में सबसे अच्छी रही है। फोर्ड ने कहा है कि वह भुगतान करने की अपनी लिमिट पर है और इसके बाद भी प्रतिस्पर्धी बनी रह सकती है।
यूनियन ने डेट्रॉइट की तीनों वाहन निर्माताओं के खिलाफ अपनी पहली एक साथ हड़ताल करते हुए 40 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की मांग के साथ सौदेबाजी शुरू की थी। मांग में 20 प्रतिशत तत्काल बढ़ोतरी, यूएडब्ल्यू श्रमिकों के बीच विभिन्न वेतनमानों को खत्म करना और परिभाषित बेनिफिट पेंशन योजनाओं की बहाली शामिल थी। यूनियन की यह भी मांग है कि बैटरी प्लांट के कर्मचारियों को यूनियन समझौतों के तहत कवर किया जाए।
यूनियन ने डेट्रॉइट की तीनों वाहन निर्माताओं के खिलाफ अपनी पहली एक साथ हड़ताल करते हुए 40 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की मांग के साथ सौदेबाजी शुरू की थी। मांग में 20 प्रतिशत तत्काल बढ़ोतरी, यूएडब्ल्यू श्रमिकों के बीच विभिन्न वेतनमानों को खत्म करना और परिभाषित बेनिफिट पेंशन योजनाओं की बहाली शामिल थी। यूनियन की यह भी मांग है कि बैटरी प्लांट के कर्मचारियों को यूनियन समझौतों के तहत कवर किया जाए।
United Auto Workers Strike
- फोटो : Social Media
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले के श्रम प्रोफेसर हार्ले शैकेन ने कहा, जीएम की पेशकश से पता चलता है कि "वार्ता अंतिम चरण में हो सकती है।" उन्होंने कहा, "असल में फोर्ड ने पैटर्न के आयाम निर्धारित किए हैं, लेकिन जीएम इसमें योगदान दे रहा है। हमारे पास जाने का एक रास्ता है, लेकिन साफ तौर पर प्रगति हुई है।"
पिछले हफ्ते फोर्ड के सबसे बड़े केंटुकी ट्रक प्लांट में यूएडब्ल्यू की आश्चर्यजनक हड़ताल के बाद बातचीत में प्रगति हुई है। यह प्लांट वार्षिक बिक्री में 25 अरब डॉलर का उत्पादन करता है और कंपनी के विश्वव्यापी ऑटोमोटिव राजस्व का लगभग छठा हिस्सा है।
पिछले हफ्ते फोर्ड के सबसे बड़े केंटुकी ट्रक प्लांट में यूएडब्ल्यू की आश्चर्यजनक हड़ताल के बाद बातचीत में प्रगति हुई है। यह प्लांट वार्षिक बिक्री में 25 अरब डॉलर का उत्पादन करता है और कंपनी के विश्वव्यापी ऑटोमोटिव राजस्व का लगभग छठा हिस्सा है।
United Auto Workers Strike
- फोटो : Social Media
फेन ने केंटुकी वॉकआउट को जीएम और स्टेलंटिस के लिए एक चेतावनी बताया था। उन्होंने कहा था कि यूनियन आर्लिंगटन, टेक्सास में जीएम असेंबली प्लांट पर हड़ताल करने के लिए तैयार है जो कैडिलैक एस्केलेड, चेवी सबअर्बन और अन्य बड़ी, उच्च कीमत वाली एसयूवी बनाती है।
जीएम ने कहा कि नया 23 प्रतिशत सामान्य वेतन बढ़ोतरी प्रस्ताव समझौते की अवधि के दौरान 25 प्रतिशथ चक्रवृद्धि वेतन बढ़ोतरी का प्रतिनिधित्व करता है। जिसमें पहले वर्ष में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। जीवन-यापन की लागत बढ़ने के साथ, ऑफर 30 प्रतिशत से ऊपर हो जाता है। जीएम का पिछला प्रस्ताव 20 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का था।
जीएम ने कहा कि नया 23 प्रतिशत सामान्य वेतन बढ़ोतरी प्रस्ताव समझौते की अवधि के दौरान 25 प्रतिशथ चक्रवृद्धि वेतन बढ़ोतरी का प्रतिनिधित्व करता है। जिसमें पहले वर्ष में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। जीवन-यापन की लागत बढ़ने के साथ, ऑफर 30 प्रतिशत से ऊपर हो जाता है। जीएम का पिछला प्रस्ताव 20 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का था।
United Auto Workers Strike
- फोटो : Social Media
इसके अलावा, यह अब अस्थायी कर्मचारियों के लिए 21 डॉलर प्रति घंटे की मजदूरी की पेशकश कर रहा है, जबकि इसकी पिछली पेशकश 20 डॉलर थी।
फोर्ड ने जीएम के प्रस्ताव पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और स्टेलेंटिस ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।