फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   upsizing tyres on bikes know here are its full details

Bike Tips: बाइक में चौड़े टायर लगवाने से क्या फायदे और नुकसान होते हैं? हर राइडर रखें सही जानकारी

Tue, 30 Jul 2024 06:51 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 06:51 PM IST
सार

अगर आप अपनी बाइक में चौड़े टायर लगवाने की सोच रहे हैं तो एक मिनट देकर पहले इस बारे में जान लीजिए कि इससे क्या लाभ और नुकसान होते हैं। इसके बाद आप बाइक के लिए सही तरीके के टायर का चुनाव कर पाएंगे। 

विज्ञापन
upsizing tyres on bikes know here are its full details
Bike Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अगर आप दोपहिया वाहन से सफर करते हैं तो अक्सर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, अगर बाइक से रोजाना का सफर करते हैं तो मोटरसाइकिल के टायर काफी अच्छी स्थिति में होने चाहिए, ऐसा नहीं होने पर सफर में सेफ्टी को खतरा हो सकता है। वैसे आजकल बाइक में मोडिफिकेशन का दौर चल रहा है। ऐसे में काफी लोग अपनी बाइक में चौड़े टायर लगवाते हैं, मगर ऐसा करना कितना टीक है। साथ ही बाइक में चौड़े टायर लगवाने से क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं, चलिए आगे जानने की कोशिश करते हैं कि क्या है इसकी पूरी जानकारी। 

विज्ञापन

मोटरसाइकिल में चौड़े टायर लगवाना

अक्सर नई मोटरसाइकिल खरीदने वाले लोग बाइक के कुछ पुर्जों को बदल देते हैं, ताकि बाइक का डिजाइन और बेहतर बनाया जा सके। बाइक मोडिफिकेशन में टायरों को बदलना सबसे आम बात है। 
आपको जानकारी के लिए बता दें कि बाइक में मोटे टायर लगवाने से क्या फर्क पड़ेगा। यह बाइक के इंजन पर ज्यादा निर्भर करता है। अगर बाइक का इंजन 100 और 125 सीसी का है तो इससे बाइक की पकड़ मजबूत हो जाएगी। मगर इस बात का ध्यान रहें कि चौड़े टायर लगवाने से बाइक का वजन बढ़ जाता है। इस वजह से इंजन को अधिक मेहनत करनी होगी। ऐसे में बाइक की माइलेज कम हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कम क्षमता वाली बाइक में चौड़े टायर

वहीं, दूसरी तरफ, अगर बाइक कम सीसी इंजन वाली है और मोटे टायरों को बाइक में लगवाया है तो इससे बाइक के टायरों का ज्यादा हिस्सा सड़क पर लगेगा। ऐसे में टायरों की वजह से अच्छी पकड़ नहीं बन पाएगी। साथ ही बाइक की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ेगा। इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि मोटे टायर लगवाने से इंजन को ज्यादा काम करना होगा। 

विज्ञापन

ज्यादा सीसी वाली बाइक में मोटे टायर

इसके अलावा, अगर आप सोच रहे हैं कि 150 या उससे ज्यादा सीसी की बाइक में चौड़े टायर लगाए तो इससे क्या फायदा होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, ज्यादा क्षमता वाली बाइक को मोटे टायरों को नियंत्रित करने के लिए अधिक पावर की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कई बार ज्यादा सीसी वाली मोटरसाइकिल में चौड़े टायर लगवाने से बाइक की क्षमता कम हो जाती है। हालांकि, चौड़े टायरों का फायदा होता है कि ऐसा करने से टायरों की ग्रिप पतले टायरों के मुकाबले अधिक हो जाती है। मगर इसमें भी माइलेज घटने की समस्या आती है। 

ऐसे करें सही टायर का चयन

अगरआप बाइक में नए टायर लगवाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि ट्यूबलेस टायर बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। साधारण टायरों की तुलना में ट्यूबलेस टायर ज्यादा लाइफ के साथ आते हैं। साथ ही बाइक के असली टायरों की तरह ही दूसरे टायर लगवाएं। जैसे अगर बाइक में पहले से ही मोटे टायर लगे थे तो मोटे टायरों का इस्तेमाल करें। वहीं, अगर मोटरसाइकिल में पहले से ही पतले टायर लगे हैं तो फिर पतले टायर लगवाना ही ठीक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed