फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   UP man puts on his helmet each time he drives his Audi car Know Why

Helmetless Driving: बिना हेलमेट कार चलाने पर लगा 1,000 रुपये का जुर्माना, अब अपनी ऑडी के अंदर भी पहनते हैं!

Thu, 16 May 2024 08:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 08:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले बहादुर सिंह परिहार अब हर बार जब वह अपनी ऑडी कार चलाते हैं तो हेलमेट लगा लेते हैं। जानें आखिर क्या है इसकी वजह।

विज्ञापन
UP man puts on his helmet each time he drives his Audi car Know Why
Helmet in car - फोटो : X/@govindprataps12

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले बहादुर सिंह परिहार अब हर बार, जब वह अपनी ऑडी कार चलाते हैं तो हेलमेट लगा लेते हैं। क्योंकि दो महीने पहले बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाने के लिए उन पर जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन


गौर करने वाली बात ये है कि जुर्माना कार के लिए नहीं बल्कि दोपहिया वाहन के लिए लगाया गया था।

यह घटना झांसी के कानपुर बाईपास तिराहे पर 1 मार्च, दोपहर करीब 2:45 बजे की है। जिला ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, उस समय बहादुर सिंह लाल कुआं इलाके में एक मेडिकल स्टोर के पास से अपनी गाड़ी चला रहे थे। झांसी ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी चालान के मुताबिक, परिहार पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 129 और 194 D और उत्तर प्रदेश मोटर वाहन नियम, 1998 के तहत जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि चालान में एक मोटरसाइकिल की फोटो है, लेकिन उसमें वाहन की श्रेणी को स्पष्ट रूप से "मोटर कार (LMV)" के रूप में दर्शाया गया है।

परिहार एक ट्रक ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने इस चालान के बारे में एक टेक्स्ट संदेश के जरिए पता चला। इसके बाद उन्होंने अपनी ई-चालान देखने के लिए परिवहन वेबसाइट पर गए, जहां लिखा था कि उन पर हेलमेट नहीं पहनने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

विरोधाभास से परेशान, नंदू कॉलोनी के रहने वाले परिहार ने ट्रैफिक पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उन्हें टाल दिया गया। अधिकारियों ने परिहार को बताया कि उनके मामले पर देश में चल रहे लोकसभा चुनाव खत्म होने तक दोबारा विचार नहीं किया जाएगा।

भारत में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाला राज्य होने के कारण यूपी में सातों चरणों में मतदान होगा। इसका मतलब है कि 4 जून को नतीजे आने से पहले चालान में सुधार की संभावना नहीं है।

फिलहाल के लिए, परिहार का मानना है कि अपनी ऑडी को दोपहिया वाहन समझना उनके लिए सबसे सुरक्षित विकल्प है।

उन्होंने कहा, "मुझे बिना हेलमेट कार चलाने के लिए चालान जारी किया गया था। अगर मुझे हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाना है, तो मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।" 

वे कहते हैं, "ड्राइविंग के दौरान मुझे हेलमेट पहनना होगा। चुनावों के बाद यातायात पुलिस अधिकारी इस मामले को देखेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed