Helmetless Driving: बिना हेलमेट कार चलाने पर लगा 1,000 रुपये का जुर्माना, अब अपनी ऑडी के अंदर भी पहनते हैं!
उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले बहादुर सिंह परिहार अब हर बार जब वह अपनी ऑडी कार चलाते हैं तो हेलमेट लगा लेते हैं। जानें आखिर क्या है इसकी वजह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौर करने वाली बात ये है कि जुर्माना कार के लिए नहीं बल्कि दोपहिया वाहन के लिए लगाया गया था।
यूपी | झांसी
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) May 15, 2024
बहादुर सिंह परिहार के पास ऑडी कार है. एक दिन उनका ई-चालान कटा.
जिसमें लिखा था- 'वह बिना हेलमेट लगाए अपनी कार चला रहे थे.'
तब से बहादुर सिंह चालान से बचने के लिए हेलमेट लगाकर अपनी कार चला रहे हैं.
आदमी ऑडी का सुख भी नहीं ले पा रहा है !! pic.twitter.com/m0Z7JiWMHF
परिहार एक ट्रक ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने इस चालान के बारे में एक टेक्स्ट संदेश के जरिए पता चला। इसके बाद उन्होंने अपनी ई-चालान देखने के लिए परिवहन वेबसाइट पर गए, जहां लिखा था कि उन पर हेलमेट नहीं पहनने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
भारत में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाला राज्य होने के कारण यूपी में सातों चरणों में मतदान होगा। इसका मतलब है कि 4 जून को नतीजे आने से पहले चालान में सुधार की संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा, "मुझे बिना हेलमेट कार चलाने के लिए चालान जारी किया गया था। अगर मुझे हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाना है, तो मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।"
वे कहते हैं, "ड्राइविंग के दौरान मुझे हेलमेट पहनना होगा। चुनावों के बाद यातायात पुलिस अधिकारी इस मामले को देखेंगे।"