फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Union Transport Minister Nitin Gadkari says he will use vehicle that runs on green Hydrogen as pilot project in New Delhi

Hydrogen Car: नितिन गडकरी दिल्ली में चलाएंगे ग्रीन हाइड्रोजन वाली कार, इस पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर करेंगे इस्तेमाल

Mon, 03 Jan 2022 08:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 08:40 PM IST
सार

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सोमवार को कहा कि वह नई दिल्ली लौटने के बाद पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाले वाहन का इस्तेमाल शुरू करेंगे।

विज्ञापन
Union Transport Minister Nitin Gadkari says he will use vehicle that runs on green Hydrogen as pilot project in New Delhi
Nitin Gadkari - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सोमवार को कहा कि वह नई दिल्ली लौटने के बाद पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाले वाहन का इस्तेमाल शुरू करेंगे।
विज्ञापन


चुनावी राज्य गोवा में विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, "जापान की टोयोटा कंपनी ने मुझे एक वाहन दिया है जो ग्रीन हाइड्रोजन पर चलती है। मैं इसे खुद (वैकल्पिक ईंधन पर) एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस्तेमाल करूंगा।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फरीदाबाद से इंडियन ऑयल ने इस वाहन के लिए ग्रीन हाइड्रोजन की आपूर्ति का आश्वासन दिया है।

गडकरी ने कहा, "अगले 15 दिनों तक मैं दिल्ली में नहीं रहूंगा क्योंकि मैं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करूंगा। जैसी ही मैं दिल्ली वापस आऊंगा, तो मैं इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई योजनाओं को दी मंजूरी
उन्होंने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 2022-23 की वार्षिक योजना में 804.24 करोड़ रुपये के 13 कार्यों की सिफारिश की थी, जिसे वह मंजूरी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें जल्द ही आवंटित किया जाएगा।


गडकरी ने कहा कि गोवा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त काम के साथ ही इस राजमार्ग के लिए 305 करोड़ रुपये के अन्य कार्य को मंजूरी दी गई है।

गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने गोवा में मडगांव पश्चिमी बाईपास पर शेष काम के लिए 181 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति को मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोवा हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़क को ट्रैफिक सिग्नल मुक्त बनाने के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इस सभा में गोवा के सांसद और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद स्वंत और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed