फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Union road transport minister Nitin Gadkari says He is on mission to drive out petrol and diesel from India

Nitin Gadkari: नितिन गडकरी का एलान- पेट्रोल, डीजल के खिलाफ एक मिशन पर हूं, जैसे 'भारत छोड़ो' आंदोलन था

Fri, 12 Jan 2024 09:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Union road transport minister Nitin Gadkari says He is on mission to drive out petrol and diesel from India
नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने का कहना है कि वह भारत से पेट्रोल और डीजल को उसी तरह खदेड़ने के मिशन पर हैं जैसे "भारत छोड़ो" आंदोलन था।
विज्ञापन


गुजरात ग्लोबल समिट में गुरुवार को बोलते हुए, मंत्री जी ने कहा कि वायु प्रदूषण को रोकने और आयातित कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता कम करने के लिए स्वच्छ और वैकल्पिक ईंधन के उत्पादन और इस्तेमाल को बढ़ाने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, "मैं हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक और फ्लेक्स-फ्यूल कारों में सफर करता हूं ताकि वैकल्पिक ईंधन का प्रचार कर सकूं। जिस तरह हमने अंग्रेजों को भगाने के लिए 'भारत छोड़ो' आंदोलन चलाया था। उसी तरह मैं देश से पेट्रोल और डीजल को खदेड़ने के मिशन पर हूं।"
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि देश वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है और परिवहन क्षेत्र इसमें लगभग 40 प्रतिशत का योगदान देता है। उन्होंने कहा, "अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कच्चा तेल आयात करने का भारी-भरकम बिल एक आर्थिक चुनौती है। हमें प्रदूषण मुक्त और स्वदेशी ईंधन खोजने की जरूरत है जो कि किफायती भी हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed