फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   union minister nitin gadkari to launch bharat ncap on 22 august, know details

NCAP Crash Test: अब भारत में ही मिलेगी कारों को सुरक्षा रेटिंग, जानें कब से होगी शुरुआत

Mon, 21 Aug 2023 09:13 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 21 Aug 2023 09:13 AM IST
सार

अब जल्द ही भारत में भी कारों की सुरक्षा के लिए टेस्ट की शुरुआत होगी। भारत एनसीएपी की शुरुआत कब से होगी और इससे क्या फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
union minister nitin gadkari to launch bharat ncap on 22 august, know details
for reference only - फोटो : latin ncap

विस्तार

कारों की सुरक्षा के लिए अब तक कारों को विदेशी संस्थाओं की ओर से टेस्ट किया जाता था। लेकिन अब भारत में जल्द ही टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि भारत एनसीएपी की शुरुआत कब से हो रही है और इससे ग्राहकों को किस तरह से फायदा होगा।

विज्ञापन


कब होगी शुरुआत
केंद्र सरकार की ओर से इसकी शुरुआत 22 अगस्त 2023 से होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसकी शुरुआत करेंगे। इस प्रोग्राम में 3.5 टन तक के मोटर वाहनों के टेस्ट होंगे, जिससे इनकी सुरक्षा की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिलेगी रेटिंग
भारत एनसीएपी की शुरुआत होने के बाद वाहन निर्माता अपनी मर्जी से एआईएस 197 के अनुसार टेस्ट के लिए अपने वाहन भेज सकते हैं। टेस्ट के दौरान जिस कार का जैसा प्रदर्शन रहेगा, उसके मुताबिक ही उसे रेटिंग मिलेगी। भारत एनसीएपी व्यस्क और छोटे बच्चों की सुरक्षा के मुताबिक रेटिंग देगा।


यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

ग्राहकों को होगा फायदा
अभी तक सिर्फ कुछ कंपनियों के ही सीमित वाहनों की ही टेस्टिंग हो पाती थी। जिसके कारण ग्राहकों को इस बात की जानकारी नहीं मिल पाती थी कि जिस कार को वह खरीद रहे हैं वह कितनी सुरक्षित है। लेकिन अब भारत एनसीएपी की शुरुआत के बाद देश में ही सभी कंपनियों के सभी मॉडल्स की टेस्टिंग हो पाएगी और ग्राहकों को अपनी पसंद की कार की सुरक्षा की जानकारी भी मिल पाएगी।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

भारतीयों को पसंद हैं सुरक्षित कारें
विदेशों में होने वाले क्रैश टेस्ट की जानकारी मिलने के बाद अब कई भारतीय अपने लिए कार खरीदना पसंद करते हैं। कई बार कार खरीदने से पहले ग्राहक इस बात को भी वरीयता देते हैं कि क्रैश टेस्ट में कौन सी कार की क्या रेटिंग है। ऐसे में कई कंपनियों की कुछ कारों की बिक्री भारत में काफी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed