फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   India Auto Sales, Maharashtra Leads Car Sales, UP Tops Two-Wheeler, Three-Wheeler Sales

सियाम सेल्स रिपोर्ट: कारों की बिक्री में कौन सा राज्य रहा शीर्ष और कहां बिकीं सबसे ज्यादा बाइक्स? देखिए आंकड़े

Fri, 04 Sep 2026 11:19 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 11:19 AM IST
सार

ऑटोमोबाइल बाजार में अलग-अलग राज्यों की बिक्री की तस्वीर सामने आई है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के दौरान पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों की बिक्री में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा, जबकि दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में उत्तर प्रदेश ने बाजी मारी। ये आंकड़े सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं, किस राज्य में किस सेगमेंट की कितनी बिक्री हुई।
 

विज्ञापन
India Auto Sales, Maharashtra Leads Car Sales, UP Tops Two-Wheeler, Three-Wheeler Sales
वित्तवर्ष 2027 सेल्स रिपोर्ट - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी सियाम ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए राज्यवार ऑटो बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र ने यात्री वाहनों और कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में पूरे देश में सबसे पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दूसरी ओर, टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स गाड़ियों की बिक्री के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। 

विज्ञापन


कार बिक्री में महाराष्ट्र सबसे आगे

  • वित्त वर्ष 27 की अप्रैल-जून तिमाही में देशभर में कुल 12.74 लाख यूनिट यात्री वाहन बेचे गए। क्षेत्रवार बिक्री की बात करें तो पश्चिमी क्षेत्र 3.9 लाख यूनिट की बिक्री के साथ सबसे आगे रहा।
  • विज्ञापन
  • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो यात्री वाहन बिक्री में महाराष्ट्र ने पहला स्थान हासिल किया। राज्य में क्यू1 वित्त वर्ष 27 के दौरान कुल 1,47,440 यूनिट यात्री वाहन बेचे गए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके बाद उत्तर प्रदेश में 1,35,329 यूनिट, गुजरात में 98,825 यूनिट, कर्नाटक में 98,315 यूनिट और तमिलनाडु में 96,327 यूनिट यात्री वाहनों की बिक्री दर्ज की गई। यानी कारों और अन्य यात्री वाहनों की बिक्री के मामले में महाराष्ट्र ने देश के बाकी राज्यों को पीछे छोड़ दिया।

दोपहिया बिक्री में यूपी का रहा दबदबा

  • वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में तस्वीर अलग रही। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में भारत में कुल 56.29 लाख यूनिट दोपहिया वाहन बेचे गए। क्षेत्रवार बिक्री में पश्चिमी क्षेत्र 16.61 लाख यूनिट के साथ सबसे आगे रहा।
  • राज्यवार आंकड़ों में उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बेचे। अप्रैल से जून के बीच राज्य में कुल 8,82,047 यूनिट दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसके बाद महाराष्ट्र में 5,61,738 यूनिट, तमिलनाडु में 4,80,653 यूनिट, कर्नाटक में 3,74,221 यूनिट और बिहार में 3,69,302 यूनिट दोपहिया वाहन बिके। इस तरह दोपहिया सेगमेंट में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र समेत अन्य बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया।


तिपहिया वाहनों में भी यूपी नंबर-1

  • इतना ही नहीं, यूपी सिर्फ दो-पहिया तक ही सीमित नहीं रहा। तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। सियाम के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 27 की अप्रैल-जून तिमाही में देशभर में कुल 2.14 लाख यूनिट तिपहिया वाहन बेचे गए।
  • क्षेत्रवार बिक्री में दक्षिणी क्षेत्र 71 हजार यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रहा। हालांकि, राज्यवार बिक्री में उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा तिपहिया वाहन बेचे।उत्तर प्रदेश में इस दौरान 25,669 यूनिट तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसके बाद गुजरात में 20,534 यूनिट, कर्नाटक में 19,192 यूनिट, बिहार में 15,653 यूनिट और असम में 15,223 यूनिट तिपहिया वाहन बिके। यानी दोपहिया के साथ-साथ तिपहिया सेगमेंट में भी उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की।


कमर्शियल वाहन बिक्री में महाराष्ट्र आगे

  • व्यावसायिक वाहनों यानी कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में भी महाराष्ट्र ने पहला स्थान हासिल किया। वित्त वर्ष27 की पहली तिमाही में देशभर में कुल 2.65 लाख यूनिट वाणिज्यिक वाहन बेचे गए। क्षेत्रवार आंकड़ों में पश्चिमी क्षेत्र 91,000 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे आगे रहा।
  • राज्यवार बिक्री में महाराष्ट्र ने 36,433 यूनिट वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद तमिलनाडु में 24,743 यूनिट, कर्नाटक में 21,830 यूनिट, गुजरात में 21,778 यूनिट और उत्तर प्रदेश में 21,161 यूनिट वाणिज्यिक वाहन बेचे गए।




किस सेगमेंट में कौन सा राज्य सबसे आगे?

  • रिपोर्ट की मानें तो वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के आंकड़ों से साफ है कि किसी एक राज्य का हर वाहन सेगमेंट में दबदबा नहीं रहा। यात्री वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों में महाराष्ट्र, जबकि दोपहिया और तिपहिया वाहनों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा।
  • यात्री वाहन बिक्री में महाराष्ट्र की 1,47,440 यूनिट बिक्री रही, वहीं उत्तर प्रदेश ने दोपहिया में 8,82,047 यूनिट और तिपहिया में 25,669 यूनिट की बिक्री दर्ज की। वाणिज्यिक वाहनों में महाराष्ट्र 36,433 यूनिट के साथ शीर्ष पर रहा। सियाम के ये आंकड़े वित्तवर्ष 27 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में वाहन बाजार की मांग और बिक्री की तस्वीर दिखाते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed