{"_id":"660400fbc1da7e566f03a65f","slug":"union-minister-nitin-gadkari-says-ending-toll-and-there-will-be-a-satellite-based-toll-collection-system-2024-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: गडकरी ने कहा- सैटेलाइट से कटेगा टोल टैक्स, नेशनल हाईवे नेटवर्क को अमेरिका के बराबर बनाना है","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nitin Gadkari: गडकरी ने कहा- सैटेलाइट से कटेगा टोल टैक्स, नेशनल हाईवे नेटवर्क को अमेरिका के बराबर बनाना है
Wed, 27 Mar 2024 04:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:50 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार जल्द ही टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह से बदलने वाली है। साथ ही उन्होंने कहा, राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क नेटवर्क को अमेरिका के बराबर बनाना है।
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार जल्द ही टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह से बदलने वाली है। अब टोल प्लाजा पर टैक्स का भुगतान करने की बजाए एक सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली लागू होगी। इस नए सिस्टम से हाईवे पर सफर करने वालों को फायदा होगा। क्योंकि उन्हें उतने ही पैसे देने पड़ेंगे जितने किलोमीटर की वे यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "अब हम टोल खत्म कर रहे हैं और एक सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली लागू होगी। आपके बैंक खाते से सीधे पैसा कट जाएगा और आप जितनी सड़क तय करेंगे उसी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी। पहले मुंबई से पुणे जाने में 9 घंटे लगते थे, अब यह घटकर 2 घंटे हो गया है..."
#WATCH | Nagpur: On Toll tax, Union Minister Nitin Gadkari says, "Now we are ending toll and there will be a satellite base toll collection system. Money will be deducted from your bank account and the amount of road you cover will be charged accordingly. Through this time and… pic.twitter.com/IHWJNwM0QF
— ANI (@ANI) March 27, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही, भारतमाला परियोजना के बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है, "भारतमाला-1 प्रोजेक्ट 34 हजार किलोमीटर की परियोजना है और भारतमाला-2 लगभग 8500 किलोमीटर की है... 2024 के आखिर तक इस देश की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। मेरी कोशिश राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क नेटवर्क को अमेरिका के बराबर बनाने का है और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इसमें सफल हो जाऊंगा..."
#WATCH | Nagpur: On the Bharatmala project, Union Minister Nitin Gadkari says, "Bharatmala 1 is a project of 34 thousand km and Bharatmala-2 is of about 8500 km...By the end of 2024, the fate of this country will transform completely. My effort is to make the road network of the… pic.twitter.com/W67HfKDQlx
— ANI (@ANI) March 27, 2024