{"_id":"68607a764f1faaf84c093b65","slug":"two-wheeler-buyers-will-have-to-pay-two-helmets-central-government-is-going-to-bring-new-rule-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Helmet: दोपहिया वाहन खरीदारों को दो हेलमेट देना होगा जरूरी; परिवहन मंत्रालय ने जारी की मसौदा अधिसूचना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Helmet: दोपहिया वाहन खरीदारों को दो हेलमेट देना होगा जरूरी; परिवहन मंत्रालय ने जारी की मसौदा अधिसूचना
Sun, 29 Jun 2025 04:58 AM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 29 Jun 2025 04:58 AM IST
सार
जल्द ही दोपहिया वाहन निर्माताओं के लिए वाहन बेचते समय खरीदारों को दो हेलमेट देना देश में अनिवार्य हो जाएगा। इसका उद्देश्य सड़क पर होने वाले हादसों पर लगाम लगाने और युवाओं को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरुक करना है।
विज्ञापन
हेलमेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार दोपहिया वाहन निर्माताओं के लिए वाहन बेचते समय खरीदारों को दो हेलमेट देना अनिवार्य करने जा रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में अहम बदलावों का प्रस्ताव रखा है। नए नियम अंतिम अधिसूचना जारी होने के तीन महीने में अनिवार्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
मसौदा अधिसूचना के अनुसार, नए नियम का मकसद सवार और पीछे बैठी सवारी के लिए सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है। कंपनी को दोपहिया वाहन की खरीद के समय भारतीय मानक ब्यूरो के निर्धारित निर्देशों के अनुरूप दो हेलमेट देने होंगे।
विज्ञापन
सरकार ने एक और सुरक्षा उपाय प्रस्तावित किया है। एक जनवरी, 2026 से सभी नए एल2 श्रेणी के दोपहिया वाहनों, जिसमें 50 सीसी से अधिक इंजन क्षमता या 50 किमी/ प्रति घंटे से अधिक की अधिकतम गति वाली मोटरसाइकिल और स्कूटर को एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) से लैस करना होगा, ताकि हादसे से बचाव सुनिश्चित हो सके। विशेष रूप से अचानक ब्रेक लगाने के दौरान वाहन फिसलने की आशंका कम होगी।
विज्ञापन