टीवीएस की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्स को प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर लॉन्च किया गया है। प्रीमियम सेगमेंट के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में टीवीएस एक्स को खरीदने में समझदारी होगी या फिर ओला एसवन प्रो को खरीदना बेहतर होगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : ola electric
कितनी दमदार मोटर और बैटरी
टीवीएस ने एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर में जो मोटर दी है उससे 11 किलोवाट की पावर जनरेट होती है। स्कूटर 2.6 सेकेंड में जीरो से 40 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। साथ ही मल्टी रीजन मोड मिलते हैं। इसमें 4.44 किलोवाट आवर की बैटरी दी जाती है। जिससे स्कूटर को करीब 140 किलोमीटर की रेंज मिलती है। वहीं ओला एसवन प्रो में मोटर से 11 किलोवाट की पावर मिलती है। स्कूटर को जीरो से 40 किलोमीटर की रफ्तार 2.6 सेकेंड में मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें कंपनी की ओर से चार किलोवाट आवर की बैटरी मिलती है जिससे स्कूटर को 195 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
3 of 4
For Reference Only
- फोटो : tvs motors
कैसे हैं फीचर्स
टीवीएस एक्स में 10.2 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्टेंट, हिल होल्ड तकनीक, टीवीएस स्मार्ट कनेक्ट कनेक्टिड फीचर्स, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑन बोर्ड गेम्स, वेब ब्राउसर, लाइव लोकेशन शेयरिंग, की-लैस, एलईडी हेडलाइट, सीक्वेंशल इंडीकेटर्स, एंटी थेफ्ट अलॉर्म जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ओला एसवन प्रो में प्रॉक्सिमिटी अनलॉक, क्रूज कंट्रोल, पार्टी मोड, सात इंच स्क्रीन, एलईडी हेडलैंप, डिजिटल की, साइड स्टैंड अलर्ट, म्यूजिक, रिमोट बूट अनलॉक, ब्लूटूथ, नेविगेशन, सीबीएस ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
4 of 4
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : ola
कितनी है कीमत
टीवीएस एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 2.50 लाख रुपये एक्स शोरुम बेंगलुरु रखी गई है। टीवीएस एक्स स्कूटर पर फेम सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। ओला एसवन प्रो की एक्स शोरुम कीमत 1.48 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल