{"_id":"6062b6118ebc3ec4840c6eaf","slug":"tvs-star-city-plus-new-model-2021-tvs-star-city-plus-2021-price-tvs-star-city-plus-colours-2021-tvs-star-city-plus-bs6-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए रंग-रूप में 2021 TVS Star City Plus लॉन्च: मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
नए रंग-रूप में 2021 TVS Star City Plus लॉन्च: मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स
Tue, 30 Mar 2021 10:54 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:54 AM IST
सार
इस लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल के ड्रम और डिस्क दोनों वेरिएंट्स को नई कलर स्कीम में पेश किया गया है। इस बाइक में पहले की तरह 109.7 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7,350 rpm पर 8.08 bhp का पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
2021 TVS Star City Plus
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की प्रमुख निर्माता TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपनी कम्यूटर बाइक Star City Plus (स्टार सिटी प्लस) को नए पर्ल ब्लू-सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इस लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल के ड्रम और डिस्क दोनों वेरिएंट्स को नई कलर स्कीम में पेश किया गया है।
विज्ञापन
डिजाइन
इस कम्यूटर बाइक को काफी पसंद किया जाता है। इसके पूरे बॉडी पैनल में डुअल टोन पैटर्न दिया गया है। जिससे यह और आकर्षक लग रही है। इसके हेडलाइट काउल, फ्यूल टैंक, साथ ही साइड और रियर पैनल पर फिनिश दिया गया है जो इसे पहले से बेहतर लुक देता है। फ्रंट फेंडर और पिलियन ग्रैब रेल में ब्लू फिनिश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन
कंपनी ने इस बाइक के पेंट स्कीम में बदलाव के अलावा कोई और अपडेट नहीं दिया है। इस बाइक में पहले की तरह 109.7 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7,350 rpm पर 8.08 bhp का पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है।
ज्यादा माइलेज
TVS Star City Plus में ET-Fi टेक्नोलॉजी मिलती है। इसकी मदद से यह बाइक 15 फीसदी ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है। बाइक में LED हेडलैंप और USB मोबाइल चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
कीमत
Star City Plus ES (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) वेरिएंट के ड्रम वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 65,865 रुपये रखी गई है। जबकि बाइक के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 68,465 रुपये रखी गई है।
हाल ही में लॉन्च की यह बाइक
टीवीएस ने हाल ही में अपनी नई 2021 TVS Apache RTR 160 4V मोटरसाइकिल लॉन्च की। इसमें 17.63 PS का पावर मिलता है जो इसे अपनी श्रेणी में 'सबसे पावरफुल' बनाता है। यह मोटरसाइकल रेसिंग कॉन्सेप्ट पर खरी उतरते हुए अपने सेगमेंट में ज्यादा पावर और टॉर्क देती है और राइडर्स की सभी जरूरतों को पूरा करने का दावा करती है।
2021 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V को एडवांस्ड 159.7 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 9250 rpm में 17.63 PS का पावर और 7250 rpm पर 14.73 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 159.7 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ 5-स्पीड सुपर-स्लिक गियरबॉक्स दिया गया है। जो राइडिंग के अनुभव को सटीक और पावरफुल बनाता है।
2021 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V को एडवांस्ड 159.7 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 9250 rpm में 17.63 PS का पावर और 7250 rpm पर 14.73 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 159.7 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ 5-स्पीड सुपर-स्लिक गियरबॉक्स दिया गया है। जो राइडिंग के अनुभव को सटीक और पावरफुल बनाता है।