125 सीसी बाइक सेगमेंट को देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में टीवीएस की ओर से रेडर और हीरो की ओर से हाल में लॉन्च हुई ग्लैमर 2023 को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इनमें से किस बाइक को खरीदना बेहतर विकल्प हो सकता है।
2 of 4
TVS Raider Bike
- फोटो : TVS Motor Company
कितना दमदार है इंजन
टीवीएस की ओर से रेडर को 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में हीरो की ओर से हाल में ही ग्लैमर 2023 को लाया गया है। टीवीएस रेडर में 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 8.37 किलोवाट पावर और 11.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें एयर एंड ऑयल कूल्ड फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को भी दिया जाता है। वहीं हीरो की ओर से ग्लैमर 2023 में 125 सीसी का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 10.58 बीएचपी और 10.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
3 of 4
2022 TVS Raider
- फोटो : TVS Motor Company
कैसे हैं फीचर्स
टीवीएस रेडर में कंपनी एलईडी हैडलैंप, ट्यूबलैस टायर, ड्रम और डिस्क ब्रेक, 10 लीटर फ्यूल टैंक, डिजिटल स्पीडोमीटर, अंडर सीट स्टोरेज, सिंक ब्रेकिंग, कॉल डिटेल्स, वायस असिस्टेंट, ईको और पावर राइडिंग मोड, एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन, आईएसजी आदि मिलते हैं। वहीं हीरो ग्लैमर 125 में फोर एडजस्टेबल सस्पेंशन, फाइव स्पीड गियरबॉक्स, रियल टाइम माइलेज, मोबाइल चार्जर, 10 लीटर पेट्रोल टैंक, डिजिटल मीटर कंसोल जैसे फीचर्स को दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
4 of 4
Hero MotoCorp Glamour Xtec
- फोटो : Hero MotoCorp
कितनी है कीमत
टीवीएस की ओर से रेडर में एसएक्स, एसएसई, सिंगल सीट और स्प्लिट सीट वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इनकी कीमत की शुरूआत 95219 रुपये से हो जाती है और इसकी कीमत 101570 रुपये तक जाती है। वहीं हीरो ग्लैमर 2023 ड्रम ब्रेक की एक्स शोरुम कीमत 82348 रुपये है। ग्लैमर 2023 में कंपनी की ओर से डिस्क ब्रेक वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 86348 रुपये है।
यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स