TVS ने अपने इस लोकप्रिय स्कूटर को किया बंद, वेबसाइट से भी हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर जुपिटर ग्रैंड को भारत में अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कंपनी ने स्कूटर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से भी हटा दिया है। स्कूटर को सितंबर 2019 में आखिरी बार अपडेट किया था। जुपिटर स्कूटर को कंपनी ने पहले ही बीएस6 में अपडेट कर चुकी है इसलिए उम्मीद है कि जुपिटर ग्रैंड को भी जल्दी ही बीएस6 में अपडेट किया जाएगा।
जुपिटर ग्रैंड इस सेगमेंट का एकमात्र स्कूटर है जो ब्लूटूथ-इनेबल्ड इंस्ट्रूमेंट पैनल से लैस है। इसमें टीवीएस स्मार्ट कनेक्ट ब्लूटूथ दिया गया है, जिसे स्मार्टफोन से भी जोड़ा जा सकता है। इसमें कॉल, टेक्स्ट नोटिफिकेशन, ओवर स्पीड अलर्ट, हेलमेट रिमाइंडर सहित कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। यह सभी फीचर्स स्कूटर में 2019 में हुए अपडेट में शामिल किए गए हैं।
जुपिटर स्कूटर के मुकाबले Jupiter Grande एक बेहतरीन लुक वाला स्कूटर है। इसमें फ्रंट फेंडर पर क्रोम हाइलाइट्स, फुल-एलईडी हेडलाइट, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, क्लासी लुक के लिए मैरून रंग की सीट और रियर-व्यू मिरर को भी अलग से डिजाइन किया गया है।उम्मीद है कि Jupiter Grande बीएस6 109.7 सीसी एयर कूल्ड ओएचसी इंजन से लैस होगा, जो 7,500 आरपीएम पर अधिकतम 8 पीएस और 5,500 आरपीएम पर 8.4 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें सीवीटी गियरबॉक्स का भी इस्तेमाल होगा।