फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tvs Jupiter 125 vs honda activa 125 comparison price features specifications details

Best 125cc स्कूटर: Honda Activa 125 और TVS Jupiter 125 में कौन है पैसा वसूल स्कूटर, पढ़ें कंपेरिजन

Sun, 01 Jun 2025 05:44 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 01 Jun 2025 05:44 PM IST
सार

TVS ने हाल ही में 2025 TVS Jupiter 125 को लॉन्च किया है। ये स्कूटर इंडियन मार्केट में Honda Activa 125 को टक्क्ट देगा।

विज्ञापन
tvs Jupiter 125 vs honda activa 125 comparison price features specifications details
Honda Activa 125 Vs TVS Jupiter 125 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

125cc स्कूटर सेगमेंट में मुकाबला अब और भी रोमांचक हो गया है। जहां एक तरफ है भरोसेमंद Honda Activa 125 है, वहीं दूसरी ओर अपडेटेड फीचर्स के साथ नया TVS Jupiter 125 खड़ा है। दोनों ब्रांड्स की बाजार में जबरदस्त पकड़ है, लेकिन इनमें से पैसा वसूल स्कूटर कौन साबित होगा? आइए जानते हैं।
विज्ञापन

tvs Jupiter 125 vs honda activa 125 comparison price features specifications details
2025 Honda Activa 125 Scooter - फोटो : HMSI
Honda Activa 125 vs TVS Jupiter 125: इंजन और परफॉर्मेंस
Honda Activa 125 में 123.92cc का इंजन मिलता है जो 8.3 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं TVS Jupiter 125 में 124.8cc का थोड़ा बड़ा इंजन है जो 8.4 bhp और 11.1 Nm का टॉर्क देता है। दोनों स्कूटर्स CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं।

डाइमेंशन में किसका पलड़ा भारी?
Jupiter 125 का व्हीलबेस 1,275mm है, जो Activa 125 से 15mm ज्यादा है। लंबाई और ऊंचाई में भी Jupiter थोड़ा आगे है, लेकिन चौड़ाई में Activa को 16mm की बढ़त मिलती है। सीट हाइट दोनों की एक जैसी (765mm) है, लेकिन Jupiter की सीट लंबाई 790mm है, जो कि Activa की 712mm से काफी ज्यादा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

tvs Jupiter 125 vs honda activa 125 comparison price features specifications details
TVS Jupiter 125 DT SXC - फोटो : TVS
फीचर्स में कौन आगे?
Activa 125 में 4.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Honda Road Sync एप के जरिए कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्ट की, USB टाइप-C चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह रेबेल रेड मैटेलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल प्रीसियस व्हाइट जैसे छह कलर ऑप्शन्स में आती है।

दूसरी ओर, Jupiter 125 में भी TFT डिस्प्ले, वॉयस-असिस्टेड नेविगेशन, सोशल मीडिया अलर्ट्स, लाइव स्पोर्ट्स अपडेट्स, 33 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, USB चार्जर, ग्लव बॉक्स, फॉलो-मी हेडलैंप जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। यह Drum Alloy से लेकर SmartXonnect तक चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
विज्ञापन

tvs Jupiter 125 vs honda activa 125 comparison price features specifications details
TVS Jupiter 125 DT SXC - फोटो : TVS
कौन है बेहतर डील?
अगर आप ज्यादा फीचर्स और बजट फ्रेंडली स्कूटर चाहते हैं तो TVS Jupiter 125 एक मजबूत विकल्प है। लेकिन अगर ब्रांड वैल्यू और रिफाइंड परफॉर्मेंस आपकी प्राथमिकता है तो Honda Activa 125 आपके लिए सही चुनाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed