फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TVS iQube Celebration Edition Launched in India Know Price Features Specifications Details

TVS iQube Celebration Edition: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर TVS iQube सेलिब्रेशन एडिशन लॉन्च, जानें क्या है खास

Thu, 15 Aug 2024 02:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 02:05 PM IST
सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया iQube Celebration Edition (आईक्यूब सेलिब्रेशन एडिशन) लॉन्च किया है। 

विज्ञापन
TVS iQube Celebration Edition Launched in India Know Price Features Specifications Details
TVS iQube Celebration Edition - फोटो : TVS

विस्तार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया iQube Celebration Edition (आईक्यूब सेलिब्रेशन एडिशन) लॉन्च किया है। TVS iQube सेलिब्रेशन एडिशन 3.4 kWh और iQube S वेरिएंट में उपलब्ध है। जिनकी कीमत क्रमशः 1.20 लाख रुपये और 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस लिमिटेड एडिशन की बुकिंग 15 अगस्त, 2024 से शुरू हो गई है। खास बात है कि कंपनी ने कहा है कि वह इस लिमिटेड एडिशन मॉडल के दोनों वेरिएंट्स के सिर्फ 1,000 यूनिट्स का उत्पादन करेगी। 
विज्ञापन

TVS iQube सेलिब्रेशन एडिशन
iQube सेलिब्रेशन एडिशन में कॉपर ब्राउन और ब्लैक के साथ एक स्पेशल डुअल-टोन पेंट स्कीम मिलती है। कलर स्कीम को बोल्ड डेकल्स और इलेक्ट्रिक स्कूटर पर स्पेशल एडिशन बैजिंग के साथ कंप्लीमेंट किया गया है। जिसमें फ्रंट एप्रन पर CelebrationEdition डीकेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर पावर और बैटरी
नए पेंटवर्क के तहत, TVS iQube में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पावर के लिए 3 kW इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जिसका पीक आउटपुट 4.4 kW (5.9 bhp) है। दोनों iQube 3.4 kWh और iQube S वेरिएंट की टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटे है। जबकि एक बार फुल चार्जिंग करने पर 100 किमी की रेंज का वादा करता है। ई-स्कूटर 650-वाट चार्जर के साथ आता है जो बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक 4 घंटे और 30 मिनट में चार्ज कर सकता है।
विज्ञापन

कब होगी डिलीवरी
टीवीएस का कहना है कि उसने अब तक iQube की 3,50,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। जो उसकी विश्वसनीयता का प्रमाण है। कंपनी ने कहा है कि स्पेशल एडिशन की बुकिंग 15 अगस्त से शुरू हो रही है, जबकि इसकी डिलीवरी 26 अगस्त, 2024 से शुरू होगी। और यह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। नया सेलिब्रेशन एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध है। 

मुकाबला
भारतीय बाजार में TVS iQube का मुकाबला Ather Rizta, Vida V1, Ola S1 Pro, Bajaj Chetak, Ampere Nexus सहित कई अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed