{"_id":"5ea1e822817f1a2fa566eb2c","slug":"tvs-bs6-zest-scooty-to-be-launched-in-india-soon-know-the-price-and-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TVS की Zest BS6 स्कूटी भारत में जल्द होने वाली है लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS की Zest BS6 स्कूटी भारत में जल्द होने वाली है लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Fri, 24 Apr 2020 12:40 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
TVS Zest 110
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानी मानी ऑटो कंपनी टीवीएस अपने बीएस 6 TVS Zest स्कूटी को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बीएस 6 टीवीएस स्कूटी जेस्ट का टीजर जारी किया है। जो इसके जल्द ही लॉन्च होने की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
टीवीएस जेस्ट कई सालों से बाजार में मौजूद है। लेकिन कंपनी ने अब इसे बीएस 6 में अपडेट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इसके डिजाइन में बदलाव नहीं किए हैं। कंपनी ने इसमें 109.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया है जो फ्यूल इंजैक्शन सिस्टम से लैस है। यह 7.8 बीएचपी पावर के साथ 8.4 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस स्कूटर के अपडेटेड मॉडल में एलईडी हैडलैंप, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललैंप, डुअल टोन सीट कवर, स्मार्टफोन यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 19-लीटर स्टोरेज क्षमता, टैक्चर वाला फ्लोरबोर्ड, पार्किंग ब्रेक और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। TVS स्कूटी जेस्ट 110 के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स लगे हैं, वहीं पिछला हिस्सा हाईड्रॉलिक मोनोशॉक सेटअप के साथ है।
स्कूटी के फ्रंट व्हील में 110एमएम ड्रम ब्रेक और पिछले व्हील में 130एमएम ड्रम ब्रेक दिया गया है। स्कूटी जेस्ट 110 को दो वर्जन में पेश किया गया है। वहीं इसकी कीमत की बात की जाए तो इसके मैट सीरीज की कीमत 54,025 रुपए है, जबकि हिमालयन हाई सीरीज मॉडल की कीमत 52,525 रुपए है। यानी बीएस4 मॉडल के मुकाबले नए स्कूटर के दाम 6,000 से 8,000 रुपए तक बढ़ सकते हैं।