BS6 इंजन के साथ जल्द लॉन्च होगी TVS Scooty Zest 110, आ रहे हैं ये खास फीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
TVS कंपनी अपनी Scooty Zest 110 के बीएस6 वर्जन पर काम कर रही है। उम्मीद है कि कंपनी इसे आने वाले कुछ हफ्तों में ही लॉन्च कर सकती है। बता दें कि कपनी ने अप्रैल में बीएस6 Scooty Zest 110 का टीजर जारी किया था। इस दौरान कहा गया था कि Scooty Zest 110 को जल्दी ही लॉन्च किया जाएगा।
TVS Scooty Zest 110 और TVS Victor
TVS ने अपने लगभग सभी टू-वीलर को बीएस6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपग्रेड कर दिया है। फिलहाल सिर्फ TVS Scooty Zest 110 और TVS Victor बाइक बीएस6 में अपडेट नहीं हुई हैं। हालांकि कपनी अपने इन दोनों प्रोडक्ट पर काम कर रही है। मालूम हो कि टीवीएस स्कूटी जेस्ट 110 को खासतौर पर महिला ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
कई सालों से बाजार में मौजूद
टीवीएस जेस्ट कई सालों से बाजार में मौजूद है। लेकिन कंपनी ने अब इसे बीएस6 में अपडेट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इसके डिजाइन में बदलाव नहीं किए हैं। कंपनी ने इसमें 109.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया है जो फ्यूल इंजैक्शन सिस्टम से लैस है। यह 7.8 बीएचपी पावर के साथ 8.4 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
फीचर्स
इस स्कूटर के अपडेटेड मॉडल में एलईडी हैडलैंप, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललैंप, डुअल टोन सीट कवर, स्मार्टफोन यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 19-लीटर स्टोरेज क्षमता, टैक्चर वाला फ्लोरबोर्ड, पार्किंग ब्रेक और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। TVS स्कूटी जेस्ट 110 के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स लगे हैं, वहीं पिछला हिस्सा हाईड्रॉलिक मोनोशॉक सेटअप के साथ है।
कीमत
स्कूटी के फ्रंट व्हील में 110एमएम ड्रम ब्रेक और पिछले व्हील में 130एमएम ड्रम ब्रेक दिया गया है। स्कूटी जेस्ट 110 को दो वर्जन में पेश किया गया है। वहीं इसकी कीमत की बात की जाए तो इसके मैट सीरीज की कीमत 54,025 रुपये है, जबकि हिमालयन हाई सीरीज मॉडल की कीमत 52,525 रुपये है। यानी बीएस4 मॉडल के मुकाबले नए स्कूटर के दाम 6,000 से 8,000 रुपये तक बढ़ सकते हैं।