{"_id":"68f09029f67aeb17ad0f31bd","slug":"tvs-apache-rtx-adventure-tourer-bike-launched-in-india-know-price-features-specifications-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TVS Apache RTX: टीवीएस ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर टूरर बाइक अपाचे आरटीएक्स, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS Apache RTX: टीवीएस ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर टूरर बाइक अपाचे आरटीएक्स, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 16 Oct 2025 11:58 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:58 AM IST
सार
टीवीएस अपाचे आरटीएक्स होसुर स्थित निर्माता की पहली एडवेंचर टूरर है, जो केटीएम 250 एडवेंचर जैसी बाइक्स को टक्कर देगी।
विज्ञापन
TVS Apache RTX Adventure Tourer Bike
- फोटो : TVS Motor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवीएस मोटर कंपनी ने आखिरकार अपनी पहली एडवेंचर टूरर बाइक Apache RTX को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह बाइक टीवीएस की पहली ऐसी मोटरसाइकिल है जो खास तौर पर लॉन्ग-डिस्टेंस टूरिंग और ऑफ-रोड राइडिंग के लिए बनाई गई है। यह सीधे तौर पर KTM 250 Adventure और Suzuki V-Strom SX जैसी बाइक्स को टक्कर देगी।
यह भी पढ़ें - Auto Sales: जीएसटी 2.0 और त्योहारी मांग से सितंबर में वाहनों की बिक्री बढ़ी, SIAM की रिपोर्ट

डिजाइन और लुक
Apache RTX का नाम Rally Tourer Extreme (रैली टूरर एक्सट्रीम) के कॉन्सेप्ट पर रखा गया है, और इसका डिजाइन भी उसी स्टाइल को दिखाता है। बाइक में ऊंची टूरिंग विंडस्क्रीन, डुअल LED हेडलैंप, और शार्प फ्रंट बीक (चोंच जैसा फ्रंट) दिया गया है। इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट सेटअप और रियर लगेज रैक स्पेस इसे लंबी यात्राओं के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - Indian Motorcycle: 100 साल पुरानी मशहूर बाइक ब्रांड का नया अध्याय, अब स्वतंत्र कंपनी के रूप में काम करेगी इंडियन मोटरसाइकिल
Apache RTX का नाम Rally Tourer Extreme (रैली टूरर एक्सट्रीम) के कॉन्सेप्ट पर रखा गया है, और इसका डिजाइन भी उसी स्टाइल को दिखाता है। बाइक में ऊंची टूरिंग विंडस्क्रीन, डुअल LED हेडलैंप, और शार्प फ्रंट बीक (चोंच जैसा फ्रंट) दिया गया है। इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट सेटअप और रियर लगेज रैक स्पेस इसे लंबी यात्राओं के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - Indian Motorcycle: 100 साल पुरानी मशहूर बाइक ब्रांड का नया अध्याय, अब स्वतंत्र कंपनी के रूप में काम करेगी इंडियन मोटरसाइकिल
TVS Apache RTX Adventure Tourer Bike
- फोटो : TVS Motor
इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में टीवीएस का बिल्कुल नया RT-XD4 इंजन दिया गया है, जो मोटोसोल 2024 इवेंट में पहली बार दिखाया गया था। यह 299cc का वॉटर/ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है। जो 35 bhp की पावर और 28.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है। इसमें 4 राइडिंग मोड्स टूर, रैली, अर्बन और रेन मिलते हैं, जिससे बाइक हर तरह के रास्ते पर स्मूथ चलती है।
कंपनी के मुताबिक यह इंजन इथेनॉल-आधारित ईंधन पर भी चल सकता है। इसमें डुअल कैमशाफ्ट, स्प्लिट चैंबर क्रैंककेस, और डुअल ऑयल पंप सिस्टम दिया गया है। जिससे इंजन लंबे सफर में भी ठंडा और स्मूथ रहता है।
यह भी पढ़ें - 2026 Land Rover Discovery: भारत में 2026 लैंड रोवर डिस्कवरी एसयूवी के नए एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

ब्रेकिंग, सस्पेंशन और फ्रेम
Apache RTX को स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है, जिसमें पीछे की तरफ डाई-कास्ट एल्युमिनियम स्विंगआर्म है। बाइक की सीट हाइट 835 mm है, जो रैली राइडिंग के हिसाब से डिजाइन की गई है। ब्रेकिंग सेटअप में 320mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क मिलते हैं। इसके 19-17 इंच के एलॉय व्हील्स 110/80 और 150/70 सेक्शन टायर्स के साथ आते हैं।
सस्पेंशन के लिए 41mm WP इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और मोनो-ट्यूब रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm है और इसका वजन 180kg है, जो इसे ऑफ-रोड और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट बनाता है।
यह भी पढे़ं - Land Rover Defender 110 Trophy Edition: लैंड रोवर डिफेंडर 110 ट्रॉफी एडिशन लॉन्च, मिले शानदार ऑफ-रोड फीचर्स

टेक्नोलॉजी और फीचर्स
इस बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम दिया गया है, जिससे आप क्रूज़ कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और 4 राइडिंग मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। डैशबोर्ड पर 5-इंच का Bluetooth TFT डिस्प्ले है, जिसमें नेविगेशन, मीडिया कंट्रोल्स और कॉल अलर्ट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS, व्हीली कंट्रोल, और टेर्रेन-अडैप्टिव सेफ्टी सिस्टम दिया गया है।
यह भी पढ़ें - MINI John Cooper Works Countryman ALL4: मिनी जॉन कूपर वर्क्स कंट्रीमैन ALL4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
TVS Apache RTX तीन वेरिएंट्स में बेस मॉडल, टॉप मॉडल और BTO (बिल्ट-टू-ऑर्डर) में उपलब्ध है। अपाचे आरटीएक्स पांच रंग विकल्पों में उपलब्ध है। जिसमें पर्ल व्हाइट, वाइपर ग्रीन, लाइटनिंग ब्लैक, मेटालिक, ब्लू और टार्न ब्रॉन्ज। इसके साथ कंपनी GIVI टॉप बॉक्स और साइड पैनियर्स जैसे एक्सेसरी पैकेज भी दे रही है।
यह भी पढ़ें - Ford: क्या फोर्ड भारत लौटेगी, या हमेशा के लिए कह देगी अलविदा? चेन्नई प्लांट पर बंद होने का खतरा

मुकाबला
TVS Apache RTX का मुकाबला सीधे तौर पर KTM 250 Adventure, Yezdi Adventure, और Suzuki V-Strom SX से होगा। हालांकि, शुरुआती कीमत को देखते हुए टीवीएस ने इसे काफी आकर्षक प्राइस पॉइंट पर लॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ, टीवीएस ने एडवेंचर टूरर सेगमेंट में आधिकारिक रूप से एंट्री कर ली है, और RTX इसके लिए एक दमदार शुरुआत साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें - AI Camera Challan: बंगलूरू में हाई-टेक ट्रैफिक पुलिसिंग, 2025 में 87 प्रतिशत चालान एआई कैमरों से हुए दर्ज
यह भी पढ़ें - Mappls: भारत में पहली बार मैपल्स ने शुरू की लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमर और NHAI टोल सेविंग फीचर, जानें फायदे
यह भी पढ़ें - Mercedes-Benz G450d: भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज-बेंज G450d, मिला दमदार डीजल इंजन, जानें कीमत और फीचर्स