Turbocharged Car: आपके पास है टर्बोचार्ज्ड कार? तो मेंटेनेंस में काम आएगी यह जरूरी टिप्स
देश के ऑटो बाजार में बीते कुछ सालों में टर्बोचार्ज्ड कारों की बिक्री अच्छी रफ्तार से बढ़ी है। अगर आपके पास भी टर्बोचार्ज्ड कार है तो यहां जानिए किस तरह से टर्बोचार्ज्ड कार का ख्याल रखना है, ताकि कार की लाइफ बढ़ जाए।
विस्तार
कार बाजार में नई तकनीक पर लगातार काम किया जा रहा है। ऑटोमोबाइल उद्योग में वाहन निर्माता लग्जरी के साथ-साथ कई किफायती कारों को भी पेश कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में कारों के डिजाइन में थोड़ा सा बदलाव देखने को मिला है। इसके साथ ही कार के अंदर भी कई सारी खूबियों को जोड़ा जा रहा है। अगर कारों की बिक्री की बात करें तो अक्सर कारों की बिक्री ऊपर-नीचे होती रहती है।
आने वाले समय में कई कारों को पेश किया जाएगा। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, वो भी टर्बोचार्ज्ड कार तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए। दरअसल, काफी लोग यह नहीं जानते हैं कि टर्बोचार्ज्ड कार एक सामान्य कार के मुकाबले कितनी अलग होती है। अगर आपके पास टर्बोचार्ज्ड कार हैं तो आगे जानिए किस तरह से कार की मेंटेनेंस करनी है।
सामान्य कार से कितनी अलग टर्बोचार्ज्ड कार
टर्बोचार्ज्ड कार साधारण कार की तरह ही होती है। टर्बोचार्ज्ड कार का डिजाइन और खूबियां काफी हद तक समान होती हैं। मगर टर्बोचार्ज्ड कार का इंजन सामान्य कार से थोड़ा अलग होता है। ऐसे में क्या इस कार के लिए किसी खास तरह के ईंधन की जरूरत होती है। टर्बोचार्ज्ड कार के इंजन की लाइफ को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कार में अगर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है तो इससे कार को ज्यादा ताकत मिलती है। ऐसे में कार पिकअप और रफ्तार के साथ माइलेज पर भी थोड़ा बेहतर प्रभाव पड़ता है। अगर आपके पास टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली कार है तो इससे कार का टार्क, पावर, फ्यूल एफिशियंसी और ड्राइविंग क्षमता बढ़ जाती है।
सामान्य कार से ज्यादा केयर की जरूरत
एक सामान्य कार में नैचुअली एस्पिरेटिड इंजन दिया गया होता है। इन कारों का रखरखाव जैसे स्पार्क प्लग और इंजन ऑयल में नियमित बदलाव आदि जरूरी होते हैं। टर्बोचार्ज्ड कार में इन सब पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर टर्बोचार्ज्ड कार में समय-समय पर स्पार्क प्लग और इंजन ऑयल में बदलाव नहीं किया तो इससे इंजन की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। यही वजह है कि टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली कार का ज्यादा ध्यान रखना होता है।