{"_id":"6b0bb71a31f545146d0a555a","slug":"triumph-street-triple-798-moto2-edition-revealed-specs-features-price-india-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 798 मोटो2 एडिशन: ट्रैक रेसिंग के लिए आई नई लिमिटेड एडिशन बाइक, जानें खासियतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 798 मोटो2 एडिशन: ट्रैक रेसिंग के लिए आई नई लिमिटेड एडिशन बाइक, जानें खासियतें
Sun, 29 Nov 2026 10:54 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:54 AM IST
सार
- ट्रायम्फ ने Street Triple 798 Moto2 Edition पेश की है, जिसे ट्रैक राइडिंग के लिए स्टैंडर्ड RS से ज्यादा फोकस्ड बनाया गया है।
- इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार, पीछे की ओर फुटपेग, ओहलिन्स सस्पेंशन और Brembo ब्रेक मिलते हैं।
- कंपनी इसके दो कलर में सिर्फ 1,000 यूनिट बनाएगी। जानिए RS मॉडल से यह बाइक कितनी अलग है।
विज्ञापन
ट्रायम्फ ने पेश की स्ट्रीट ट्रिपल 798 मोटो2 एडिशन बाइक।
- फोटो : ट्रायम्फ
विस्तार
ब्रिटिश सुपरबाइक ब्रांड ट्रायम्फ (Triumph) ने वेलेंसिया मोटोजीपी के दौरान अपनी नई Street Triple 798 Moto2 Edition को पेश कर दिया है। यह बाइक सिर्फ एक नया वेरिएंट नहीं है, बल्कि अगले रेसिंग सीजन में होने वाले बड़े बदलाव की झलक भी है। अगले साल Moto2 ग्रिड पर ट्रायम्फ का नया 798cc ट्रिपल इंजन पुराने 765cc इंजन की जगह लेगा। वहीं, सड़क और ट्रैक पर चलने वाले इस खास मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव राइडर के बैठने के अंदाज में किया गया है।
ट्रैक राइडिंग के लिए खास डिजाइन
Moto2 एडिशन में कंपनी ने स्ट्रीट ट्रिपल 798 RS के सीधे हैंडलबार को हटाकर क्लिप-ऑन हैंडलबार दिया है और फुटपेग्स को थोड़ा पीछे शिफ्ट किया है। इससे राइडर आगे की ओर झुककर बैठ पाता है, जो तेज रफ्तार ट्रैक राइडिंग के दौरान काफी मददगार साबित होता है। लिथियम-आयन बैटरी और कार्बन फाइबर पार्ट्स के इस्तेमाल से इस बाइक का कुल वजन घटकर 181 किलोग्राम रह गया है, जो RS मॉडल से 2 किलोग्राम कम है।
प्रीमियम सस्पेंशन और ब्रेकिंग
परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए बाइक में 43mm का पूरी तरह एडजस्टेबल Ohlins NIX30 फ्रंट फोर्क और Ohlins STX46 रियर शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे ड्यूल 310mm डिस्क के साथ Brembo Hypure कैलिपर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
798cc इंजन और 133bhp की पावर
ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 798 Moto2 Edition में 798cc का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 11,500rpm पर 133bhp की पावर और 9,250rpm पर 86Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ टू-वे क्विकशिफ्टर मिलता है।
7-इंच TFT स्क्रीन और ट्रैक फीचर्स
बाइक में 7-इंच की TFT स्क्रीन दी गई है, जिस पर लैप टाइमर का इस्तेमाल किया जा सकता है। राइडर इसमें अपनी दो अलग-अलग राइडिंग सेटिंग्स सेव कर सकते हैं। इसके अलावा बाइक में पांच प्रीसेट राइडिंग मोड मिलते हैं, जिससे राइडिंग के हिसाब से सेटिंग्स बदलना आसान होगा।
सिर्फ 1,000 यूनिट्स बनाएगी कंपनी
ट्रायम्फ इस स्पेशल एडिशन की दुनियाभर में सिर्फ 1,000 बाइक्स बनाएगा। इनमें से 500 यूनिट्स 'परफॉर्मेंस येलो और सफायर ब्लैक' कलर में और बाकी 500 यूनिट्स 'सफायर ब्लैक और स्नोडोनिया व्हाइट' कलर में आएंगी। दोनों में येलो-ब्लैक व्हील्स, क्लियर एनोडाइज्ड एल्युमीनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर का फ्रंट मडगार्ड, बेली पैन, हील गार्ड्स और हेडलाइट सराउंड मिलेगा। हर बाइक के टॉप योक पर उसका खास सीरियल नंबर भी लिखा होगा।
भारत में क्या हो सकती है कीमत?
फिलहाल ट्रायम्फ इंडिया की वेबसाइट पर Street Triple 798 RS की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.39 लाख रुपये है। Moto2 एडिशन भारत में कब आएगा, इसकी कितनी यूनिट्स मिलेंगी और कीमत क्या होगी, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है। Moto2 Edition ट्रैक राइडिंग के शौकीनों के लिए कंपनी का खास लिमिटेड एडिशन मॉडल होगा।