फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Triumph Speed T4 400cc Motorcycle launched in India Know Price Specifications Features Details

Triumph Speed T4: ट्रायम्फ स्पीड टी4 400 सीसी बाइक भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 17 Sep 2024 05:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 05:46 PM IST
सार

Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया) ने देश में 400cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपना तीसरा उत्पाद Speed T4 लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Triumph Speed T4 400cc Motorcycle launched in India Know Price Specifications Features Details
Triumph Speed T4 Motorcycle - फोटो : Triumph Motorcycles

विस्तार

Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया) ने देश में 400cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपना तीसरा उत्पाद Speed T4 लॉन्च किया है। ट्रायम्फ की नई मोटरसाइकल Speed 400 पर आधारित है और रेट्रो एलिमेंट्स के साथ एक नए मॉडर्न-क्लासिक लुक के साथ आती है। कंपनी ने भारतीय बाजार में Triumph Speed T4 की कीमत 2.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। और यह 350-500cc सेगमेंट में रेट्रो-स्टाइल मोटरसाइकिल के साथ मुकाबला करती है। 
विज्ञापन

लुक और डिजाइन
नई Triumph मोटरसाइकल में ग्राफिक्स के साथ एक बदला हुआ फ्यूल टैंक, एक रिवाइज्ड सीट, नए बार-एंड मिरर जैसे कई एलिमेंट्स मिलते हैं। नई मोटरसाइकल Speed 400 के साथ अपना प्लेटफॉर्म साझा करती है। ओवरऑल डिजाइन ज्यादा रेट्रो है और बाइक में एक मजेदार लुक लाने की कोशिश करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन पावर और स्पेसिफिकेशंस
नई Triumph Speed T4 बाइक में 398 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 30.6 bhp का पावर और 36 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन को कम टॉर्क के लिए ट्यून किया गया। कंपनी ने कहा कि टॉर्क का 85 प्रतिशत 2500 rpm पर उपलब्ध हो जाता है। 
विज्ञापन

Triumph ने कहा कि इंजन 3500-5500 rpm के बीच हाई टॉर्क जेनरेट करता है। जिससे कम से मध्यम रफ्तार की राइडबिलिटी कम गियर शिफ्ट के साथ बढ़ जाती है। यह Speed 400 की तुलना में 30 प्रतिशत तक इंजन इनर्शिया बढ़ाकर हासिल किया गया है, ताकि कम आरपीएम पर स्थिरता लाया जा सके। 

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
मोटरसाइकिल में ऑल-एलईडी लाइटिंग, 17-इंच के अलॉय व्हील्स, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 43 मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ एक मोनोशॉक सस्पेंशन शामिल हैं। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस 300 mm फ्रंट और 230 mm रियर डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल-चैनल एबीएस से आता है।

मुकाबला
नई Triumph Speed T4 बाइक का मुकाबला भारतीय बाजार में 350-500 cc सेगमेंट में Royal Enfield Classic 350, Royal Enfield Guerrilla 450, Jawa 42 FJ 350, Yezdi Roadster, Honda CB350RS, Harley-Davidson X440 और इसी तरह की कई मोटरसाइकिल से है। नई पेशकश से ट्रायम्फ को विभिन्न ग्राहकों की पसंद के अनुसार कुछ न कुछ पेश करके इस स्पेस में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed