फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Triumph Scrambler Special edition bikes launched in India triumph scrambler 900 sandstorm triumph scrambler 1200 steve mcqueen edition

ट्रायम्फ की दो नई बाइक: भारत में Scrambler 1200 और Scrambler 900 के स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

Tue, 18 May 2021 02:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 May 2021 02:50 PM IST
सार

नई लॉन्चिंग के बाद ट्रायम्फ की बोनविले रेंज में अब भारत में कुल तीन स्पेशल एडिशन मोटरसाइकिलें हो गई हैं। इन दोनों बाइक्स में विशेष बदलाव किए गए हैं जो कि इन्हें स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में अलग बनाते हैं। 

विज्ञापन
Triumph Scrambler Special edition bikes launched in India triumph scrambler 900 sandstorm triumph scrambler 1200 steve mcqueen edition
Triumph Scrambler 1200 Steve McQueen edition - फोटो : Triumph Motorcycles

विस्तार

Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकल इंडिया) ने मंगलवार को देश में दो नए स्पेशल एडिशन मोटरसाइकिल- Street Scrambler 900 Sandstorm (स्ट्रीट स्क्रैम्बलर 900 सैंडस्टॉर्म) और Scrambler 1200 Steve McQueen edition (स्क्रैम्बलर 1200 स्टीव मैक्वीन एडिशन) लॉन्च कर दी है। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में स्पेशल एडिशन Street Twin Gold line (स्ट्रीट ट्विन गोल्ड लाइन) लॉन्च की थी। नई लॉन्चिंग के बाद ट्रायम्फ की बोनविले रेंज में अब भारत में कुल तीन स्पेशल एडिशन मोटरसाइकिलें हो गई हैं। इन दोनों बाइक्स में विशेष बदलाव किए गए हैं जो कि इन्हें स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में अलग बनाते हैं। 
विज्ञापन

ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 1200 स्टीव मैक्वीन

ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 1200 स्टीव मैक्वीन के लिमिटेड एडिशन बाइक का नाम मशहूर अमेरिकी अभिनेता टेरेंस स्टीफन मैक्वीन के नाम पर रखा गया है। उन्हें "किंग ऑफ कूल" के नाम से भी पुकारा जाता था। इस बाइक को मशहूर एक्टर और स्टंटमैन मैक्वीन ने फिल्म 'द ग्रेट एस्केप' में चलाया था। इस बाइक में 1200cc का पैरलल ट्वीन इंजन मिलता है। यह इंजन 90 PS का पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में गोल्ड लाइनिंग है जिसे हाथ से पेंट किया गया है। इसके अलावा स्टीफन मैक्वीन टैंक ग्राफिक्स, ब्रश किए गए फॉइल नी पैड, गोल्ड हेरिटेज ट्रायम्फ लोगो और ब्रश स्टेनलेस स्टील टैंक स्ट्रैप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ 1,000 यूनिट्स की होगी बिक्री

नई बाइक स्क्रैम्बलर 1200 XE मॉडल पर आधारित है और इसके जरिए स्टीव मैक्वीन की ट्रायम्फ TR6 को श्रद्धांजलि दी गई है। कंपनी इस स्पेशल एडिशन बाइक के सिर्फ 1,000 यूनिट्स ही बनाएगी और बेचेगी। कंपनी इन लिमिटेड एडिशन बाइक के साथ एक सर्टिफिकेट देगी, जिस पर ट्रायम्फ के सीईओ, निक ब्लर और स्टीव मैक्वीन के बेटे चाड मैक्वीन के हस्ताक्षर होंगे। 
विज्ञापन

स्ट्रीट स्क्रैम्बलर 900 सैंडस्टॉर्म

स्ट्रीट स्क्रैम्बलर 900 सैंडस्टॉर्म भी एक लिमिटेड रन वाली मोटरसाइकिल है जिसमें स्क्रैम्बलर की डिटेलिंग मिलती है। कंपनी ने इसे एक स्पेशल कलर स्कीम के साथ उतारा है। इस बाइक में 900 cc ट्वीन-सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 64 bhp का पावर और 80 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में फैक्ट्री फिटेड हाई लेवल फ्रंट मडगार्ड और एल्युमिनियम संप गार्ड मिलता है। इस अलावा ट्रायम्फ ब्रैजिंग के साथ हेडलाइट ग्रिल और प्रोटेक्टिव नी पैड्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलत हैं। स्ट्रीट स्क्रैम्बलर 900 सैंडस्टॉर्म स्पेशल एडिशन बाइक के सिर्फ 775 यूनिट्स ही बेचे जाएंगे। इनमें एक विशेष VIN नंबर दिया गया है। 

कितनी है कीमत

Scrambler 1200 स्टीव मैक्वीन स्पेशल एडिशन बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 13.75 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, Scrambler 900 सैंडस्टॉर्म स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 9.65 लाख रुपये है। 

बाइक लॉन्चिंग के मौक पर ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया के बिजनेस हेड शोएब फारूक ने कहा, "हमें स्टीव मैक्वीन और सैंडस्टॉर्म एडिशन स्क्रैम्बलर्स को भारत में लाकर खुशी हो रही है। इन मोटरसाइकिलों की एक विरासत है - खास तौर पर स्टीव मैक्वीन एडिशन की। यह बिल्कुल नए Scrambler 1200 XE पर आधारित है, और मोटरसाइकिलों की अपील को और बढ़ाता है। यह इस साल भारतीय बाजार में आने वाला एकमात्र XE वेरिएंट होगा।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed