फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   traffic violation challan Scooter rider, traffic cop fined after on-camera spat over helmet and number plate

Traffic Violation: बिना हेलमेट और गलत नंबर प्लेट पर भिड़े स्कूटर सवार और ट्रैफिक पुलिस, दोनों पर लगा जुर्माना

Wed, 29 Oct 2025 11:17 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 11:17 AM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटर सवार और ट्रैफिक पुलिस आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
traffic violation challan Scooter rider, traffic cop fined after on-camera spat over helmet and number plate
ट्रैफिक चालान - फोटो : AI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटर सवार और ट्रैफिक पुलिस आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। झगड़ा तब शुरू हुआ जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक शख्स को बिना हेलमेट स्कूटर चलाने पर रोका। लेकिन खुद उस पुलिसकर्मी की बाइक की नंबर प्लेट साफ नहीं थी। अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: गडकरी बोले- 'मैं क्यों दोष लूं?' सड़क ठेकेदार, इंजीनियर और सचिव का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा
विज्ञापन

दोनों को भरना पड़ा जुर्माना
पुलिस के मुताबिक, बिना हेलमेट स्कूटर चलाने वाले व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया है, जबकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर भी 2,000 रुपये का जुर्माना ठोका गया है। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि हेलमेट नहीं पहनने वाले व्यक्ति से कितनी राशि वसूली गई।

यह भी पढ़ें - Elon Musk: एक ट्वीट से मिली टेस्ला के AI प्रमुख अशोक एलुस्वामी को नौकरी, एलन मस्क ने बताया किस्सा

यह भी पढ़ें - Air Pollution: दिल्ली में एक नवंबर से लागू होगा सख्त नियम, गैर-बीएस6 कमर्शियल गाड़ियां प्रतिबंधित 
विज्ञापन

ठाणे के वागले एस्टेट इलाके की घटना
यह घटना सोमवार को ठाणे के वागले एस्टेट इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि स्कूटर सवार को बिना हेलमेट पकड़ा गया, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो में वह व्यक्ति पुलिसकर्मी पर आरोप लगाते हुए कहता दिखता है कि उसकी बाइक की आगे की नंबर प्लेट गलत है।

यह भी पढ़ें - Automobile Industry: दक्षिण अफ्रीका भारतीय कार कंपनियों की नई मंजिल, अब होगी स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत

यह भी पढ़ें - EV: हिमाचल में अब डीजल-पेट्रोल टैक्सियां बनेंगी इलेक्ट्रिक, मिलेगी 40 प्रतिशत सब्सिडी, सरकार ने दी मंजूरी
विज्ञापन

पुलिस की सफाई और कार्रवाई
पुलिस ने जांच में पाया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बाइक की पीछे की नंबर प्लेट साफ थी, लेकिन आगे की प्लेट धुंधली थी। इस पर उस पर "दोस्त की बाइक बिना नियमों के इस्तेमाल करने" के लिए 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की जांच जारी है।"  

यह भी पढ़ें - Top 5 Affordable Bikes: भारत में रोजाना सफर के लिए टॉप-5 सस्ती और भरोसेमंद बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Top-5 Premium EV: भारत में तेजी से बढ़ रही प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की रेस, ये हैं टॉप-5 दमदार ईवी 

यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या कम ड्राइव करने वालों के लिए कार बीमा का 'जितना चलाओ, उतना भरो' पॉलिसी सस्ता पड़ता है? जानें डिटेल्स 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed