फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   traffic rules violation fine on vehicle drinking without helmet riding high speed riding

Traffic Rules: यातायात के इन नियमों का उल्लंघन करने पर देना पड़ता है मोटा जुर्माना, अभी जान लीजिए डिटेल

Tue, 06 Aug 2024 05:46 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 06 Aug 2024 05:46 PM IST
सार

अगर आपने सड़क पर इन यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो आपको जुर्माने के तौर पर दस हजार रुपये तक का भुगतान करना होगा। ऐसे में जान लीजिए किन नियमों का पालन करना जरूरी है, ताकि जुर्माने से बचा जा सकें।

विज्ञापन
traffic rules violation fine on vehicle drinking without helmet riding high speed riding
Traffic Rules - फोटो : FREEPIK

विस्तार

सड़क पर सुरक्षित ढंग से वाहन चलाना अनिवार्य है। अगर कोई वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे जुर्माना देना पड़ता है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों के हिसाब से नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की राशि अलग-अलग हो सकती है। मगर यातायात के कुछ नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने एक समान है। ऐसे में आपको भूलकर भी इन यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करना है, नहीं तो आपको जुर्माना देना पड़ेगा। 

विज्ञापन

बिना हेलमेट के वाहन चलाना

अगर आप यातायात नियमों के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि अगर दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के ही वाहन चला रहा है तो अलग-अलग राज्यों के ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं, अगर वाहन चालक लगातार नियमों का उल्लंघन करता है तो फिर दस हजार रुपये तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीले पदार्थ का सेवन

सड़क पर अगर कोई वाहन चालक किसी नशीली दवा के सेवन के साथ पकड़ा जाता है तो फिर उसे जुर्माना देना पड़ सकता है। हालांकि, जुर्माने की राशि अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है, मगर बार-बार नियम का उल्लंघन करने पर वाहन चालक को दस हजार रुपये तक का भुगतान जुर्माने के तौर पर करना पड़ता है। 

विज्ञापन

सीमित गति का उल्लंघन

देश में अक्सर वाहन चालकों द्वारा वाहन को तेज रफ्तार से चलाया जाता है। अगर वाहन सडक पर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करता है तो अलग-अलग राज्यों के हिसाब से जुर्माने की राशि अलग-अलग हो सकती है। मगर जब वाहन चालक कई बार गति सीमा का उल्लंघन करता है तो फिर उसे जुर्माने के तौर पर दस हजार रुपये तक का  भुगतान करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed