फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Traffic prahari app se kaise kate challan rules violation report

Traffic Prahari: अब आम जनता भी बन सकती है 'ट्रैफिक प्रहरी', सड़क पर दिखे नियम तोड़ने वाले तो खुद करें रिपोर्ट

Sun, 22 Jun 2025 03:25 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 22 Jun 2025 03:25 PM IST
सार

How To Use Traffic Prahari App: अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई सिर्फ पुलिस नहीं, बल्कि आप भी कर सकते हैं। 'Traffic Prahari' एप की मदद से आम नागरिक बिना नाम बताए सड़क पर हो रहे ट्रैफिक उल्लंघनों की रिपोर्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Traffic prahari app se kaise kate challan rules violation report
चालान - फोटो : AI

विस्तार

भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन आम बात हो गई है। कोई नो पार्किंग में गाड़ी लगा देता है, तो कोई रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाता है। कई बार ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद नहीं होती, जिससे नियम तोड़ने वालों के हौसले और बुलंद हो जाते हैं। लेकिन अब सरकार ने आम लोगों को भी ट्रैफिक सुधार में भागीदार बना दिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एक खास एप 'Traffic Prahari' के जरिए कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले की रिपोर्ट कर सकता है और उसके खिलाफ कार्रवाई करवा सकता है।
विज्ञापन


क्या है Traffic Prahari एप?
'Traffic Prahari' एक सरकारी मोबाइल एप है, जिसे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा लॉन्च किया गया है। इस एप के जरिए आम लोग बिना अपनी पहचान उजागर किए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ फोटो या वीडियो के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसमें रेड लाइट जम्प करना, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना, गलत पार्किंग या रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं।
विज्ञापन

Traffic prahari app se kaise kate challan rules violation report
एप में दर्ज करें उल्लंघन - फोटो : AI
ऐसे करें एप का इस्तेमाल
1. सबसे पहले Google Play Store से Traffic Prahari एप डाउनलोड करें।
2. एप को ओपन करने के बाद अपने मोबाइल नंबर से OTP के माध्यम से लॉगइन करें।
3. लॉगइन के बाद अपना यूजरनेम और ईमेल आईडी दर्ज करें।
4. दो विकल्प मिलेंगे: Report Offence और Reported Offence
5. किसी नई घटना की रिपोर्ट करने के लिए Report Offence चुनें।
6. पहले से की गई रिपोर्ट की स्थिति जानने के लिए Reported Offence चुनें।

यह भी पढ़ें: क्या है 200 ट्रिप का मतलब, क्या स्टेट हाईवे पर काम करेगा एनुअल पास? दूर करें कन्फ्यूजन

रिपोर्ट करते समय ये जानकारियां भरें
  • घटना की फोटो या वीडियो
  • ट्रैफिक उल्लंघन का प्रकार (जैसे खतरनाक ड्राइविंग, गलत साइड में ड्राइविंग)
  • गाड़ी का नंबर
  • स्थान, तारीख और समय
  • वैकल्पिक रूप से आप कमेंट भी जोड़ सकते हैं
यह भी पढ़ें: पुलिस कहां ले जाती है टो की गई गाड़ी, जानिए छुड़वाने का तरीका

फिर क्या होती है कार्रवाई
आपकी रिपोर्ट ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों तक सीधे पहुंचती है। वे जमा की गई जानकारी की समीक्षा करते हैं और यदि उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ ट्रैफिक चालान जारी किया जाता है। रिपोर्ट का स्टेटस आप एप में लॉगइन कर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed