फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tractor Sales Rise Marginally August, Weak Monsoon Poses Risk FY27 Demand

अगस्त में ट्रैक्टर्स की बिक्री में मामूली बढ़त: रिटेल और होलसेल आंकड़ों में दिखा बड़ा अंतर, रिपोर्ट में खुलासा

Mon, 21 Sep 2026 04:40 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Mon, 21 Sep 2026 04:40 PM IST
सार

अगस्त 2026 में भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। अगस्त में ट्रैक्टर्स की रिटेल बिक्री में मामूली बढ़त दर्ज की गई, जबकि होलसेल बिक्री में बेहतर वृद्धि रही। आइए जानते हैं आईसीआरए की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में ट्रैक्टर्स की रिटेल और होलसेल बिक्री में कितनी बढ़त दर्ज हुई।
 

विज्ञापन
Tractor Sales Rise Marginally August, Weak Monsoon Poses Risk FY27 Demand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

भारतीय ट्रैक्टर बाजार के लिए अगस्त 2026 में रिटेल बिक्री में मामूली बढ़त देखने को मिली है। इक्रा (इन्वेस्टमेंट इंफॉर्मेशन एंड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में ट्रैक्टर रिटेल वॉल्यूम साल-दर-साल आधार पर 0.8% बढ़ा, जबकि होलसेल वॉल्यूम में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, कमजोर और असमान मानसून तथा पिछले साल के ऊंचे बेस के चलते ट्रैक्टर मांग के आउटलुक पर दबाव बना हुआ है।

विज्ञापन


अगस्त में रिटेल बिक्री सिर्फ 0.8% बढ़ी

  • इक्रा रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2026 में ट्रैक्टरों का रिटेल वॉल्यूम सालाना आधार पर 0.8% बढ़ा। वहीं, इसी दौरान होलसेल वॉल्यूम में 6.5% की वृद्धि हुई।
  • विज्ञापन
  • रिपोर्ट में रिटेल ग्रोथ की धीमी रफ्तार के पीछे मानसून से जुड़ा तनाव और हाई बेस प्रमुख कारण बताए गए हैं। कमजोर बारिश का असर आगे चलकर कृषि उत्पादन, ग्रामीण आय और ट्रैक्टरों की रिप्लेसमेंट डिमांड पर पड़ सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


मानसून से बढ़ी चिंता

  • इसके अलावा इक्रा का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल डेफिशिएंट और असमान रहा है। 14 सितंबर तक संचयी वर्षा लॉनग पीरियड एवरेज (एलपीए ) की 85% रही।
  • आईएमडी के 2026 लॉन्ग-रेंज फोरकास्ट में पूरे मानसून सीजन की बारिश एलपीए की 90%  रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया कि अल नीनो (El Niño) की स्थितियां मानसून को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे प्रतिकूल बारिश के कारण वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के दौरान कृषि उत्पादन, ग्रामीण आय और पुरानी गाड़ियों के बदले नए ट्रैक्टर खरीदने की मांग पर असर पड़ सकता है।


FY27 में ट्रैक्टर होलसेल वॉल्यूम कितनी बढ़ सकती है?
इक्रा  का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में घरेलू ट्रैक्टर होलसेल वॉल्यूम में एक से चार प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके पीछे ऊंचा बेस, खरीफ के कम एकड़ेज और सामान्य से कम बारिश का जोखिम प्रमुख कारण हैं। ऐसे में ग्रामीण मांग और किसानों की खरीद क्षमता पर मौसम का असर महत्वपूर्ण रहेगा।

रिकॉर्ड फूडग्रेन उत्पादन से मिल सकता है सहारा
हालांकि, कृषि क्षेत्र के लिए कुछ सकारात्मक पहलू भी हैं। 2025-26 में 376.6 मिलियन टन के रिकॉर्ड फूडग्रेन प्रोडक्शन का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा एमएसपी सपोर्ट और सरकारी सब्सिडी से किसानों के कैश फ्लो को सहारा मिल सकता है। इससे ट्रैक्टरों की मांग को भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

ट्रैक्टर कंपनियों के मार्जिन पर क्या असर?

  • इक्रा को ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरर्स के मार्जिन के स्वस्थ बने रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेटिंग लेवरेज और स्थिर रॉ मटेरियल कॉस्ट कंपनियों की लाभप्रदता को सपोर्ट कर सकते हैं।
  • वहीं, ट्रैक्टर ओईएम का क्रेडिट प्रोफाइल भी आरामदायक बना हुआ है। इसे हेल्दी प्रॉफिटेबिलिटी, कम लेवरेज और पर्याप्त लिक्विडिटी का सपोर्ट मिल रहा है।

आगे मानसून और ग्रामीण मांग पर नजर
कुल मिलाकर, अगस्त में ट्रैक्टर रिटेल बिक्री में मामूली बढ़त और होलसेल वॉल्यूम में बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि, FY27 में ट्रैक्टर बाजार की रफ्तार पर मानसून, खरीफ उत्पादन, ग्रामीण आय और किसानों की रिप्लेसमेंट डिमांड अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed