फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Sierra Dark Launched, New Black Edition Starts; Bookings Open

टाटा सिएरा डार्क एडिशन भारत में लॉन्च: प्रीमियम केबिन, आधुनिक तकनीक और दमदमार फीचर्स से है लैस; कितनी है कीमत?

Mon, 21 Sep 2026 01:06 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Mon, 21 Sep 2026 01:06 PM IST
सार

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित टाटा सिएरा डार्क रेंज लॉन्च कर दी है। नए फ्रिसियन ब्लैक शेड, ब्लैक इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स से लैस इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू हो गई है। ब्लैक एक्सटीरियर, पर्पल इंटीरियर और कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ सिएरा डार्क में क्या कुछ खास है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Tata Sierra Dark Launched, New Black Edition Starts; Bookings Open
टाटा सिएरा डार्क एडिशन - फोटो : Tata Cars

विस्तार

टाटा सिएरा अब नए और ज्यादा बोल्ड अंदाज में भारतीय बाजार में आ गई है। कंपनी ने सिएरा डार्क रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह डार्क एडिशन लेजेंड सीरीज के प्योर वेरिएंट से शुरू होती है और सभी इंजन विकल्पों में उपलब्ध है।
विज्ञापन

कंपनी ने इसकी बुकिंग आज से शुरू कर दी है, जबकि डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। नए डार्क अवतार में एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं टाटा सिएरा डार्क में क्या खास है।
विज्ञापन


ब्लैक अवतार में बदली सिएरा की पहचान
टाटा सिएरा डार्क को बाहर से फ्रिसियन ब्लैक नाम का नया शेड दिया गया है। इसके साथ क्रोम ब्लैक लोगो और बैजिंग मिलती है, जो एसयूवी को ज्यादा डार्क और प्रीमियम लुक देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसयूवी के 19-इंच अलॉय व्हील्स का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन अब इन्हें भी ब्लैक शेड में फिनिश किया गया है। इससे सिएरा डार्क का पूरा एक्सटीरियर एक खास ऑल-ब्लैक थीम में नजर आता है।

Tata Sierra Dark Launched, New Black Edition Starts; Bookings Open
टाटा सिएरा डार्क एडिशन - फोटो : Tata Cars
इंटीरियर में ब्लैक के साथ पर्पल टच
  • कार के पूरे केबिन को ब्लैक थीम में तैयार किया गया है। इसी के साथ इसमें वॉयलेट पर्पल नाम के नए नए पर्पल एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इंटीरियर को अलग लुक देते हैं।
  • टॉप-स्पेक वेरिएंट में फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, 540-डिग्री कैमरा पैकेज, फ्रंट लेफ्ट सीट के लिए बॉस मोड, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेवल 2 ADAS शामिल हैं। इसके अलावा एसयूवी में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और फुल एलईडी लाइट पैकेज भी दिया गया है।

Tata Sierra Dark Launched, New Black Edition Starts; Bookings Open
टाटा सिएरा डार्क एडिशन - फोटो : Tata Cars
अलग-अलग पावरट्रेन के साथ आएगी सिएरा डार्क
  • सिएरा डार्क रेंज को कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसके बेस प्योर एल वेरिएंट में केवल 1.5-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल या 1.5-लीटर डीजल एमटी का विकल्प मिलता है।
  • वहीं, टॉप-स्पेक अकंप्लिश्ड और अकंप्लिश्ड प्लस डार्क वेरिएंट केवल TGDi पेट्रोल AT और डीजल AT विकल्पों में उपलब्ध हैं। इनमें सबसे ज्यादा पावरट्रेन विकल्प एडवेंचर प्लस एल वेरिएंट में मिलते हैं। यह वेरिएंट सभी पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
किन गाड़ियों को टक्कर देगी यह आइकॉनिक एसयूवी?
भारतीय बाजार में टाटा सिएरा डार्क का सीधा मुकाबला अपने-अपने स्पेशल एडिशन्स से होगा। यह खासतौर पर किआ सेल्टोस एक्स-लाइन, ह्यूंदै क्रेटा एन-लाइन, टाटा कर्व डार्क और होंडा एलिवेट डार्क एडिशन को टक्कर दे सकती है।

कितनी है कीमत और कब से शुरू होगी बुकिंग?
टाटा सिएरा डार्क रेंज की शुरुआती कीमत करीब 13.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग आज से शुरू कर दी है। सिएरा डार्क की डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। यह डार्क रेंज सिएरा को सामान्य मॉडल से अलग और ज्यादा एक्सक्लूसिव लुक देने के लिए तैयार की गई है।

कंपनी का क्या कहना है?
सिएरा डार्क के लॉन्च के मौके पर टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विवेक श्रीवत्स ने कहा कि डार्क रेंज हमारे पोर्टफोलियो में सबसे अधिक मांग वाले एक्सप्रेशन में से एक बन गई है, जो उन ग्राहकों के साथ मजबूती से जुड़ती है जो एक्सक्लूसिविटी और विशिष्ट डिजाइन को महत्व देते हैं। भारत में प्रीमियम मिड-एसयूवी सेगमेंट बनाने वाली एसयूवी के रूप में सिएरा हमेशा अपने प्रतिष्ठित डिजाइन और कमांडिंग प्रेजेंस के कारण अलग रही है। सिएरा डार्क दो शक्तिशाली आइकॉन की विरासत को एक साथ लाता है, जो सिएरा को लेजेंडरी बनाने वाली हर चीज को संरक्षित करता है, जबकि इसे अधिक प्रीमियम, परिष्कृत और एक्सक्लूसिव व्याख्या के माध्यम से ऊपर उठाता है। परिणाम एक ऐसा सिएरा है जो अपनी विरासत के प्रति स्पष्ट रूप से सच्चा रहता है, साथ ही उस बोल्ड और विशिष्ट स्पिरिट को दर्शाता है जिसने डार्क रेंज को इतना आकांक्षी बनाया है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed