फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toyota Venza SUV unveiled know price and features

डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल के साथ Toyota Venza SUV लॉन्च, जानिए इसकी खासियतों के बारे में

Thu, 21 May 2020 11:15 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 21 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Toyota Venza SUV unveiled know price and features
Toyota Venza SUV - फोटो : (For Reference Only)

Toyota ने अपनी नई एसयूवी Venza पेश कर दी है। इस नई कार के लिए Toyota Harrier वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इस कार का डिजाइन और इंटीरियर भी हैरियर की तरह ही है। कंपनी ने इस एसयूवी को जापान के बाजार में उतारा है। Toyota Venza को तीन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पेश किया गया है। साथ ही 2.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। 

विज्ञापन

तीन ड्राइविंग मोड

Toyota Venza में हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का कंबाइंड पावर आउटपुट 219 बीएचपी है। इसका इंजन सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है। एसयूवी में तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। इनमें NORMAL, ECO और SPORT शामिल हैं। वहीं Toyota Venza के अमेरिकी बाजार में भी उतारने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत

जानकारी के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 35 हजार डॉलर यानी करीब 26.50 लाख रुपये रखी जा सकती है। जबकि भारतीय बाजार में इस एसयूवी को लॉन्च करने की फिलहाल टोयोटा की कोई योजना नहीं है। इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इनमें डेटाइम/लो-लाइट व्हूीकल और पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन के साथ प्री-कॉलिजन सिस्टम, प्लस डेटाइम बाई साइकल डिटेक्शन, फुल-स्पीड रेंज डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग असिस्ट के साथ लेन डिपार्चर अलर्ट, ऑटोमैटिक हाई बीम्स, लेन ट्रेसिंग असिस्ट और रोड साइन असिस्ट जैसे फीचर शामिल हैं।

विज्ञापन

इन कारों से होगा मुकाबला

Toyota की इस नई एसयूवी में 12.3-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, 9 JBL स्पीकर्स, 7-इंच MID, डिजिटल रियर व्यू मिरर्स और 10-इंच कलर हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं। इनके अलावा वेन्जा एसयूवी में पैनोरैमिक ग्लास रूफ और हीटेड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं। इस कार का मुकाबला Ford Edge, Honda Passport और Hyundai Santa Fe जैसी एसयूवी से होगा।


 

Toyota Urban Cruiser होगी लॉन्च

वहीं Toyota-Suzuki अपनी पार्टनरशिप के तहत आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में नई गाड़ी लॉन्च करने जा रही हैं। कंपनी की यह कार Vitara Brezza पर आधारित होगी। जिसे Toyota Urban Cruiser नाम से लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इन्होंने भारतीय बाजार में अपनी पहली कार Glanza लॉन्च की थी, जो असल से Maruti Baleno का रिबैज वर्जन है और टोयोटा बैज के साथ आती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed