फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toyota Urban Cruiser Ebella vs Hyundai Creta Electric vs Maruti Suzuki e-Vitara Comparison Check Battery Range

EV:Toyota Urban Cruiser Ebella Vs Hyundai Creta Electric Vs Maruti e-Vitara, कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV किस पर भारी

Thu, 19 Feb 2026 06:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 06:47 PM IST
सार

भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में हलचल तेज हो गई है। Hyundai Creta Electric के बाद Toyota Urban Cruiser Ebella और Maruti e-Vitara के बीच मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। बैटरी, रेंज और पावर के लिहाज से कौन-सी SUV ज्यादा दमदार है, इसी की तुलना यहां की गई है।

विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser Ebella vs Hyundai Creta Electric vs Maruti Suzuki e-Vitara Comparison Check Battery Range
Toyota Urban Cruiser Ebella vs Hyundai Creta Electric vs Maruti e-Vitara - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय वाहन बाजार में अब इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों की खासी दिलचस्पी देखी जा रही है। Hyundai Creta Electric (ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक) के बाद अब Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Toyota (टोयोटा) भी अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ मैदान में उतर गई हैं।

विज्ञापन


Maruti Suzuki e-Vitara (मारुति सुजुकी ई-विटारा) की कीमत का एलान हो गया है। जिसके बाद अब Toyota Urban Cruiser Ebella (टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला) की कीमतों का एलान जल्द होने की उम्मीद है। इसके बाद इन तीनों मॉडलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। यहां हम आपको बैटरी, पावर और ड्राइविंग रेंज के लिहाज से इनकी तुलना बता रहे हैं। 
विज्ञापन

 

बैटरी और पावर स्पेसिफिकेशन में क्या अंतर है?
Toyota Urban Cruiser Ebella

  • दो बैटरी विकल्प: 49 kWh और 61 kWh

  • 49 kWh बैटरी:

    • फ्रंट-माउंटेड मोटर

    • पावर: 144 hp

  • 61 kWh बैटरी:

    • पावर: लगभग 174 hp

  • टॉर्क: 189 Nm (दोनों वेरिएंट में समान)

  • बड़ी बैटरी के साथ दावा की गई रेंज: 543 किमी 

Hyundai Creta Electric

  • दो बैटरी विकल्प: 42 kWh और 51.4 kWh

  • पावर आउटपुट:

    • 42 kWh: लगभग 135 hp

    • 51.4 kWh: लगभग 171 hp

  • टॉर्क: 255 Nm (तीनों में सबसे ज़्यादा)

  • बड़ी बैटरी के साथ दावा की गई रेंज: 510 किमी

विज्ञापन

Maruti Suzuki e-Vitara

  • दो LFP बैटरी विकल्प: 49 kWh और 61 kWh

  • फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप

  • पावर:

    • 49 kWh: लगभग 142 hp

    • 61 kWh: लगभग 174 hp

  • टॉर्क: 192.5 Nm

  • बड़ी बैटरी के साथ दावा की गई रेंज: 543 किमी

 

ड्राइविंग रेंज के मामले में कौन आगे है?

  • Toyota Urban Cruiser Ebella:

    • अधिकतम 543 किमी (61 kWh बैटरी)

  • Maruti e-Vitara:

    • अधिकतम 543 किमी (61 kWh बैटरी)

  • Hyundai Creta Electric:

    • अधिकतम 510 किमी (51.4 kWh बैटरी)

 

चार्जिंग और ओनरशिप सपोर्ट में क्या खास है?

  • तीनों एसयूवी में AC और DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

  • Toyota Urban Cruiser Ebella

    • 8 साल की बैटरी वारंटी

    • बायबैक विकल्प

    • Battery-as-a-Service (BaaS) प्लान

  • Maruti Suzuki e-Vitara

    • देशभर में चार्जिंग नेटवर्क पर बड़ा फोकस

    • कई चार्जिंग पार्टनर्स के साथ टाई-अप

    • डीलरशिप्स पर चार्जर लगाने की योजना

 

कुल मिलाकर किसे चुनना होगा सही?

  • ज्यादा टॉर्क और सिटी ड्राइव के लिए: Hyundai Creta Electric

  • लंबी रेंज और मजबूत ओनरशिप पैकेज के लिए: Toyota Urban Cruiser Ebella

  • भरोसेमंद ब्रांड और चार्जिंग नेटवर्क पर जोर के लिए: Maruti e-Vitara

लॉन्च के बाद कीमत और फीचर्स तय करेंगे कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी रेस में कौन आगे निकलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed