जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से एक बार फिर रिकॉल किया गया है। कंपनी ने इस बार अपनी बेहतरीन एसयूवी में से एक की चार हजार से ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल किया है। किस खामी की जानकारी मिलने के बाद टोयोटा ने अपनी एसयूवी को वापस बुलाया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
किस एसयूवी को किया रिकॉल
2 of 7
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर
- फोटो : Toyota India
टोयोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपनी मिड साइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाईराइडर को रिकॉल किया है। कंपनी ने हाईराइडर की 4026 यूनिट्स को वापस बुलाया है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
क्या मिली खामी
3 of 7
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022
- फोटो : Toyota
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक जिन 4026 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। उनमें पीछे की सीट बेल्ट माउंटिंग ब्रेकेट में खराबी की जानकारी मिली है। जिसके बाद रिकॉल जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
कब बनी थीं यूनिट्स
4 of 7
Toyota Urban Cruiser Hyryder
- फोटो : Toyota
टोयोटा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक जिन 4026 अर्बन क्रूजर हाईराइडर को वापस बुलाया गया है। उन्हें आठ अगस्त 2022 से लेकर 15 नवंबर 2022 के बीच बनाया गया था। इसके पहले और बाद में बनी कारों में इस तरह की खराबी नहीं है इसलिए उन्हें रिकॉल नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
कंपनी ने क्या कहा
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा ने अनाउंसमेंट सेक्शन में जानकारी दी है कि उसके मुताबिक रियर सीट बेल्ट माउंटिंग ब्रेकेट में खराबी हो सकती है। लेकिन कंपनी ग्राहकों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह से समझौता नहीं करना चाहती, इसलिए कंपनी ने इन कारों की जांच के लिए वापस बुलाया है। इस खामी के कारण कुछ मामलों में लंबे समय में यह ढीला हो सकता है और सही से काम नहीं कर सकता।
यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी