फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   toyota innova crysta brochure leaks, know variant wise feature launch time and other details

Innova Crysta: टोयोटा की एमपीवी की लॉन्च से पहले लीक हुई जानकारी, जानें किस वैरिएंट में मिलेंगे कितने फीचर्स

Fri, 17 Feb 2023 12:17 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 17 Feb 2023 12:17 PM IST
सार

टोयोटा की ओर से जल्द ही इनोवा क्रिस्टा को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले एमपीवी के कई फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है। अगर आप भी इसे बुक करवा रहे हैं तो इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
toyota innova crysta brochure leaks, know variant wise feature launch time and other details
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

विस्तार

जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से हाल में ही इनोवा क्रिस्टा को पेश किया गया है। कंपनी की ओर से जल्द ही इसे लॉन्च भी किया जाएगा। लेकिन लॉन्च होने से पहले ही इसकी सभी जानकारी लीक हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कितने वैरिएंट मिलेंगे और उनमें क्या फीचर्स दिए जाएंगे। हम इसकी जानकारी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन


लीक हुई जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के लॉन्च होने से पहले ही इसका ब्रॉशर लीक हो गया है। ब्रॉशर में ही इसके सभी वैरिएंट और उनमें मिलने वाले फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


स्टैंडर्ड तौर पर होंगे ये फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लीक हुए ब्रॉशर में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक नई इनोवा क्रिस्टा डीजल में कंपनी की ओर से जिन फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर ऑफर किया जाएगा। उन फीचर्स में बॉडी कलर्ड बंपर, बॉडी कलर्ड ओआरवीएम, इलेक्ट्रिक एडजस्ट ओआरवीएम, साइड इंडीकेटर्स, शॉर्क फिन एंटीना, स्पाईलर और एलईडी हाई माउंट स्टॉप लैंप, रियर विंडो वाइपर, जोन डिस्प्ले के साथ इकोनॉमी मीटर, सनग्लास होल्डर के साथ फ्रंट पर्सनल लैंप, शिफ्ट लीवर बूट लेदर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, लगेज रूम लैंप, सेकेंड रो सीट स्लाइड और वन टच टंबल के साथ कैप्टन सीट्स, रियर सीट रीक्लाइन, रियर हेडरेस्ट और हाइट एडजस्ट, पावर डोर लॉक, टिल्ट और टैलीस्कोपिक स्टेयरिंग, पावर स्टेयरिंग, ड्राइवर फुट रेस्ट, एक्सेसरी कनेक्टर, फ्यूल लेवल, एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, वीएससी, एचएसए, ईबीएस, फ्रंट सीट बेल्ट प्रीटेंशनर, फोर्स लिमिटर, थ्री पाइंट सीटबेल्ट, एमआईडी इंडीकेशन के साथ बैक सोनार, क्लच स्टार्ट सिस्टम, सीट बेल्ट अलार्म, डोर अजार वॉर्निंग, इमोबिलाइजर और पांच रंगों का विकल्प शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी मैनुअल वैरिएंट में फीचर्स
ब्लैक रेडिएटर ग्रिल, मल्टी रिफ्लेक्टर हैलोजन हैडलाइट्स, हैडलैंप लेवलिंग, स्टील व्हील, 16 इंच के टायर, ग्लॉस बैक पैनल के साथ बैक डोर गार्निश, सात और आठ सीटों का विकल्प, मैनुअल एसी, सीट कवर, वायरलेस डोर लॉक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

जीएसक्स मैनुअल वैरिएंट में फीचर्स
सिल्वर और ब्लैक रेडिएटर ग्रिल, हैडलैंप ऑर्नमेंट क्रोम, हैडलैंप मैनुअल लेवलिंग, 16 इंच के टायर, ग्लॉस बैक पैनल के साथ बैक डोर गार्निश, ओआरवीएम पर वेलकम लाइट, ब्लैक आउटडोर फ्रेम, सात और आठ सीटों का विकल्प, सनवाइजर विदाउट मिरर, लिड और लैंप, मैनुअल एसी, सीट कवर, म्यूजिक सिस्टमसिस्टम के साथ चार स्पीकर, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और अनलॉक, स्टेयरिंग पर फोन और मल्टी स्विच बटन और वायरलेस डोर लॉक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

वीएक्स मैनुअल वैरिएंट में कितने फीचर्स
प्रीमियम ब्लैक एंड क्रोम ग्रिल, एलईडी क्लीयरेंस लैंप के साथ ऑटो प्रोजेक्टर एलईडी हैडलैंप, हैडलैंप ऑटो लेवलिंग, फ्रंट और रियर फॉग लैंप, 16 इंच के अलॉय व्हील और टायर, ओआरवीएम पर वेलकम लाइट्स, ब्लैक आउट डोर फ्रेम, डोर बेल्ट ऑर्नमेंट पर क्रोम फिनिश, रियर विंडो डिफॉगर, सात और आठ सीट का विकल्प, ब्लू एंबिएंट लाइट, वुड फिनिश के साथ स्टेयरिंग व्हील, टीएफटी एमआईडी, ऑटो एसी, हीट रिजेक्ट फ्रंट और साइड ग्लास, सेकेंड रो आर्मरेस्ट, प्रीमियम ब्लैक फैब्रिक क्रिस्टा सीट कवर, टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम के साथ छह स्पीकर्स, स्मार्ट की और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ वायरलेस डोर लॉक, इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, क्रूज कंट्रोल, सीट बैक टेबल, मल्टी फंक्शन स्टेयरिंग स्विच, एक यूएसबी फास्ट चार्जिंग, ग्लास ब्रेक सेंसर के साथ इमोबिलाइजर जैसे फीचर्स होंगे।


जेडएक्स मैनुअल में होंगे ये फीचर्स
जेडएक्स वैरिएंट टॉप वैरिएंट होगा। इसलिए इसमें प्रीमियम ब्लैक ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑटो हैडलैंप लेवलिंग, फ्रंट और रियर फॉग लैंप, 16 इंच के अलॉय के साथ टायर्स, ओआरवीएम पर वेलकम लाइट्स, ब्लैक आउट डोर फ्रेम, रियर विंडो डिफॉगर, सात लोगों की सीटिंग कैपेसिटी, ब्लू एंबिएंट लाइट, ऑटो एसी, ड्राइवर सीट 8वे पावर एडजस्टेबल, हीट रिजेक्टिंग फ्रंट और साइड ग्लास, सेकेंड रो में आर्मरेस्ट, एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले, छह स्पीकर के साथ म्यूजिक सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्ट की, क्रूज कंट्रोल, एक यूएसबी फास्ट चार्जर पोर्ट, सात एयरबैग, इमोबिलाइजर जैसे कई फीचर्स शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed