{"_id":"621a14d7a4d3a310297d35c1","slug":"toyota-glanza-2022-facelift-toyota-glanza-2022-new-model-toyota-glanza-2022-launch-date-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Toyota Glanza 2022: नई टोयोटा ग्लैंजा की लॉन्चिंग से पहले मिली पहली झलक, न्यू जेनरेशन मारुति बलेनो पर होगी आधारित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Glanza 2022: नई टोयोटा ग्लैंजा की लॉन्चिंग से पहले मिली पहली झलक, न्यू जेनरेशन मारुति बलेनो पर होगी आधारित
Sat, 26 Feb 2022 05:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 26 Feb 2022 05:23 PM IST
सार
बहुप्रतीक्षित न्यू जेनरेशन Maruti Baleno (मारुति बलेनो) प्रीमियम हैचबैक के लॉन्च के तुरंत बाद, Toyota (टोयोटा) ने अब अपनी नई Glanza (ग्लैंजा) हैचबैक की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Toyota Glanza Facelift Spied
- फोटो : Instagram/Torqtalks
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुप्रतीक्षित न्यू जेनरेशन Maruti Baleno (मारुति बलेनो) प्रीमियम हैचबैक के लॉन्च के तुरंत बाद, Toyota (टोयोटा) ने अब अपनी नई Glanza (ग्लैंजा) हैचबैक की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यहां यह बताना जरूरी है कि Toyota Glanza मारुति बलेनो का ही रीब्रांडेड वर्जन है।
हाल ही में, नई Glanza को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। जिससे यह इशारा मिलता है कि नई ग्लैंजा आने वाले हफ्तों में लॉन्च हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कैसा है लुक और डिजाइन
पर्ल व्हाइट रंग में Glanza को उसी टेल लैंप को स्पोर्ट करते हुए देखा जा सकता है, साथ ही रीडिजाइन की गई बम्पर डिजाइन देखी गई है, जो नई 2022 मारुति बलेनो में मिलती है। हालांकि, अलॉय व्हील्स का डिजाइन अलग लगता है।
विज्ञापन
इसके अलावा, ग्लैंजा की इससे पहले आई स्पाई तस्वीरों में मिलने वाले डिटेल्स से संकेत मिलता है कि इसमें चौड़ा एयर इनलेट, एक नई फ्रंट ग्रिल और नई एलईडी डीआरएल के साथ एक अलग बम्पर भी मिल सकता है। इसके साथ ही, मारुति सुजुकी ब्रांडिंग को टोयोटा द्वारा ग्लैंजा से रिप्लेस किया जाएगा।
कैसे होंगे फीचर्स
हालांकि आगामी टोयोटा ग्लैंजा के इंटीरियर डिटेल्स की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इसमें नई बलेनो के जैसी ही केबिन होगी। यह 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा के साथ एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, साथ ही एक हेड-अप डिस्प्ले और एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील को स्पोर्ट कर सकता है।
इसके अलावा कार में रियर एयरकॉन वेंट्स, नए एचवीएसी कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और एक स्लाइडिंग ड्राइवर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है। कंपनी अलग-अलग अपहोल्स्ट्री ऑप्शन के इस्तेमाल से अंतर पैदा कर सकती है।
इंजन डिटेल्स
नई Glanza के 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 89 bhp का पावर और 113Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन में एक एक्टिव स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी मिलेगा। ट्रांसमिशन के लिए या तो 5-स्पीड मैनुअल या सीवीटी यूनिट होगी। मौजूदा मॉडल की तरह ही, नई कार पहले की तरह ही ट्रिम विकल्पों - G और V में मिलनी जारी रहेगी।