फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top EV Charging Apps India Make Your Highway Trip Tension-Free

EV Range Anxiety: हाईवे पर खत्म नहीं होगी कार की बैटरी, जानें कैसे सफर को टेंशन-फ्री बनाएंगे ये चार्जिंग एप्स

Fri, 29 May 2026 03:41 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 29 May 2026 03:41 PM IST
सार

Best EV Charging Apps India: इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) से लॉन्ग ड्राइव या हाईवे पर सफर करते समय अक्सर लोगों को रेंज एंग्जायटी यानी रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर सताता है। लेकिन बहुत लोगों को नहीं पता कि इस समस्या को दूर करने के लिए भारत में कई बेहतरीन मोबाइल एप्स मौजूद हैं, जो न सिर्फ फास्ट चार्जिंग स्टेशन खोजते हैं, बल्कि लाइव स्टेटस, एडवांस बुकिंग और ट्रिप प्लानिंग जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी देते हैं। जानिए भारत के उन ईवी एप्स के बारे में, जो आपकी अगली लॉन्ग ट्रिप को बेहद आसान बना सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Top EV Charging Apps India Make Your Highway Trip Tension-Free
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

इलेक्ट्रिक कार (EV) लेकर लॉन्ग ट्रिप या नेशनल हाईवे पर सफर करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो चुका है। इसके बावजूद, आज भी कई चालकों के मन में एक ही डर बना रहता है वो है ‘रेंज एंग्जायटी’ का, यानी अगर बीच रास्ते या सुनसान हाईवे पर बैटरी खत्म हो गई तो क्या होगा? हाईवे पर सफर के दौरान सबसे बड़ी चुनौती एक ऐसा चार्जिंग स्टेशन ढूंढना होती है जो न केवल चालू हालत में हो, बल्कि आपकी कार को सुपरफास्ट स्पीड से चार्ज भी कर सके।

विज्ञापन


अगर आप भी इन गर्मी की छुट्टियों में अपनी ईवी से किसी लंबे सफर पर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अपने स्मार्टफोन में बस कुछ जरूरी एप्स डाउनलोड करके आप इस समस्या को हमेशा के लिए बाय बाले सकते हैं।
विज्ञापन


1. EV Central: एआई पावर्ड ऑल-इन-वन ट्रिप प्लानर
यह एप ईवी चालकों के बीच काफी पॉपुलर है। यह मूल रूप से एक एग्रीगेटर एप की तरह काम करता है, जिसका मतलब है कि यह देश के लगभग सभी बड़े चार्जिंग नेटवर्क्स को एक ही मैप पर लाकर दिखा देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा इसका एआई-बेस्ड ट्रिप प्लानर है, जो आपकी कार और रूट के हिसाब से चार्जिंग स्टॉप्स की बिल्कुल सटीक जानकारी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. Tata Power EZ Charge: भारत का सबसे बड़ा हाईवे नेटवर्क
टाटा पावर के पास वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा पब्लिक और हाईवे चार्जिंग नेटवर्क मौजूद है। अगर आप किसी नेशनल हाईवे पर सफर कर रहे हैं, तो इनका आधिकारिक एप आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इस एप के जरिए आप न सिर्फ अपने नजदीकी फास्ट चार्जर को खोज सकते हैं, बल्कि वहां पहुंचने से पहले ही स्लॉट एडवांस में बुक कर सकते हैं और लाइव चार्जिंग स्टेटस को भी ट्रैक कर सकते हैं।

3. PlugShare: असली यूजर्स के रिव्यू और लाइव स्कोर
प्लगशेयर एक ग्लोबल कम्युनिटी एप है, जो सोशल मीडिया की तरह काम करता है। यहां भारत और दुनिया भर के असली ईवी यूजर्स चार्जिंग स्टेशनों के अपने अनुभव, रिव्यू और लाइव तस्वीरें शेयर करते हैं। किसी भी अनजान स्टेशन पर जाने से पहले आप एप पर उसका स्टेशन स्कोर देख सकते हैं, जिससे आपको तुरंत पता चल जाएगा कि वह चार्जर इस समय वर्किंग कंडीशन (चालू हालत) में है या खराब पड़ा है।

4. Statiq EV Charging: एडवांस तकनीक से करें चार्जर रिजर्व
हाईवे पर तेजी से फैलते नेटवर्क के साथ स्टेटिक एप ईवी मालिकों के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। इस एप में Statiq FLUX जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी मिलती है। इसकी मदद से आप पूरे चार्जर को सिर्फ अपने लिए रिजर्व कर सकते हैं, ताकि पावर शेयर न हो और आपकी गाड़ी को सबसे तेज स्पीड में फुल DC Fast Charging मिल सके।

5. ChargeZone: हाईवे के होटलों और ढाबों पर चार्जिंग
लॉन्ग डिस्टेंस ट्रेवल (लंबी दूरी के सफर) के लिए चार्जजोन भी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इस कंपनी ने अपने हाई-पावर डीसी फास्ट चार्जर्स को राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख होटलों और मशहूर ढाबों के पास इंस्टॉल किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि जब तक आपकी गाड़ी सुपरफास्ट स्पीड से चार्ज होती है, तब तक आप परिवार के साथ आराम से फ्रेश हो सकते हैं या खाना खा सकते हैं।


वहीं, एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले इनमे से कम से कम दो-तीन एप्स अपने फोन में जरूर इंस्टॉल कर लें और अपना रूट पहले से प्लान कर लें। इन डिजिटल टूल्स की मदद से अब आपका ईवी का सफर बिना किसी रुकावट और बिना किसी डर के पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed