फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top Affordable Bikes Low Seat Height Conquer Traffic Easily

शॉर्ट राइडर्स की टेंशन खत्म: देश में आ गईं 740mm सीट हाइट वाली शानदार बाइक्स, ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी

Sat, 23 May 2026 12:50 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 23 May 2026 12:50 PM IST
सार

Low seat height motorcycles: बाइक चलाते समय अगर पैर जमीन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो राइडर्स के लिए रोजाना की राइडिंग मुश्किल हो सकती है। ऐसे में यहां जानिए कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में, जिनकी सीट हाइट कम है और वह शार्ट हाइड वाले राइडर्स के लिए आरामदायक भी मानी जाती हैं।
 

विज्ञापन
Top Affordable Bikes Low Seat Height Conquer Traffic Easily
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Bikes with low seat height: कई बार शॉर्ट हाइट राइडर्स के लिए परफेक्ट मोटरसाइकिल चुनना मुश्किल हो जाता है। शोरूम में बाइक पसंद तो आ जाती है और उसे खरीद भी लेते हैं, लेकिन जब ट्रैफिक में फंसते हैं, तो समस्या महसूस हाेती है। लेकिन उन्हें परेशान होने की बात नहीं है, अब भारतीय बाजार में कई ऐसी बाइक्स मौजूद हैं, जिनकी सीट हाइट कम है और उन्हें राइडर्स आराम से चला सकते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी शानदार और किफायती मोटरसाइकिल्स के बारे में बता रहे हैं, जो कम सीट हाइट के साथ बेहतर कम्फर्ट और कॉन्फिडेंस देती हैं।

विज्ञापन




टीवीएस राइडर 125 (TVS Raider 125): हल्की और आरामदायक बाइक

विज्ञापन


यह बाइक खासकर उन लोगों के लिए होती है, जो हल्की और बेहद आरामदायक बाइक चाहते हैं। टीवीएस राइडर 125 आज के युवाओं को इसीलिए इतना पसंद आती हैं, क्योंकि यह इंटीमिडेटिंग नहीं है, यानी बिल्कुल भी डराती नहीं है। इसकी 780 mm की सीट हाइट की बदौलत कम कद वाले राइडर्स भी ट्रैफिक सिग्नल पर आराम से दोनों पैर जमीन पर रख सकते हैं। इसमें 124.8cc का स्मूथ इंजन मिलता है और इसका कुल वजन भी काफी कम है। पहली बार बाइक खरीदने वालों के लिए, जहां परफॉर्मेंस से ज्यादा कॉन्फिडेंस मायने रखता है, वहां यह खरी उतर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (RE Hunter 350): शहर के लिए बनी RE

Royal Enfield Hunter 350
अक्सर रॉयल एनफील्ड का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में भारी-भरकम और शहर के ट्रैफिक में एक्स्ट्रा अटेंशन खीचने वाली गाड़ी लगती है, लेकिन यह हंटर 350 ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। इसकी 790 mm की सीट हाइट और कॉम्पैक्ट डाइमेंशन (आकार) की वजह से इसे शहर की संकरी गलियों और भीड़-भाड़ में संभालना बेहद आसान है। शॉर्ट हाइट के कारण जो राइडर्स पसंद होने के बावूजद 350cc इंजन वाली बाइक नहीं ले पाते थे, उनके लिए यह हंटर एक मजबूत विकल्प हो सकती है।

रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला 450 (RE Guerrilla 450): बड़ी पावर और कम शीट हाइट

Guerrilla 450

इस बाइक के अपने खास कॉम्बिनेशन राइडर्स को चौंका सकते हैं। गोरिल्ला 450 में रॉयल एनफील्ड का बिल्कुल नया और पावरफुल 452cc इंजन मिलता है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने इसकी सीट हाइट को महज 780 mm पर रखा है। यानी कम हाइट वाले राइडर्स को ऊंची सीटिंग पोजीशन की परेशानी झेले बिना एक दमदार और ज्यादा पावर वाली बाइक चलाने का मजा ले सकते हैं। जो कि इस सेगमेंट में बहुत दुर्लभ माना जाता है।

टीवीएस रॉनिन (TVS Ronin): रिलैक्स्ड राइडिंग पोस्चर और दमदार परफॉर्मेंस



795 mm की सीट हाइट के साथ टीवीएस रॉनिन इस सूची में बाकी बाइक्स की तुलना में थोड़ी ऊंची जरूर है, लेकिन इसका अप्रो बाकी बाइक्स की तुलना में थोड़ी सी ऊंची जरूर महसूस हो सकती है, लेकिन इसका एप्रोचेबल डिजाइन इस कमी को पूरा कर देता है। इसकी सीट का शेप बहुत शानदार माना जाता है औरे राइडिंग पोस्चर भी काफी आरामदायक होता है। इससे रोजाना ऑफिस आने-जाने के दौरान आपको कम थकान महसूस हो सकती है। इंजन की बात करें तो इसमें 225.9cc का इंजन है, जो सामान्य कम्यूटर बाइक्स से कहीं ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber): सबसे कम सीट हाइट वाली बाइक


अगर आपकी हाइट काफी कम है, तो जावा 42 बॉबर आपके लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है, क्योंकि इसकी सीट हाइट सिर्फ 740 mm है। तुलना के लिए समझें तो यह टीवीएस रॉनिन से 55 mm और हंटर 350 से पूरी 50 mm नीची है। बाइक पर बैठते ही यह अंतर आपको साफ महसूस हो सकता है। इसका लो-स्लंग बॉबर लुक एक बेहद रिलैक्स्ड राइडिंग पोजीशन देता है, जिससे छोटे कद वाले राइडर्स के लिए बाइक को संभालना और पार्क करना बच्चों का खेल जैसा माना जाता है।

क्या सीट की हाइट मायने रखती है?



हां...यह सिर्फ एक नंबर नहीं होती, बल्कि यह हर बार बाइक रोकने, पार्क करने और ट्रैफिक में बैलेंस बनाने के लिए राइडर्स को आत्मविश्वास देती है। जोकि कई बार राइडर्स के लिए आराम, कंट्रोल, ज्यादा पावर या स्पीड से भी ज्यादा मायने लगने लगता है। इसलिए बाइक खरीदते समय अन्य चीजों के साथ इसकी सीट काे भी एक बार जरूर देखें।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed