{"_id":"6772b8c2358d6590640b18f3","slug":"top-5-cars-with-adas-seltos-creta-venue-astor-elevate-2024-12-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cars With ADAS: इन 5 कारों में मिलती है नेक्स्ट लेवल की सेफ्टी, ADAS की सिक्योरिटी से साथ किमत भी कम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Cars With ADAS: इन 5 कारों में मिलती है नेक्स्ट लेवल की सेफ्टी, ADAS की सिक्योरिटी से साथ किमत भी कम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 30 Dec 2024 09:16 PM IST
सार
Cars With ADAS: कारों में सबसे एडवांस सेफ्टी फीचर एडेवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के रुप में मिलता है, जो कारों को ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनाता है। ADAS, जिसमें लेवल 2 की सुविधाएं शामिल हैं, ड्राइवर को दुर्घटनाओं से बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन
1 of 6
ADAS in India
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में अब कार खरीदी जाती है तो लोग सिर्फ लुक और स्टाइल ही नहीं बल्कि कार की सुरक्षा फीचर्स पर भी ज्यादा ध्यान देते हैं। एंट्री-लेवल से लेकर प्रीमियम कारों तक, सेफ्टी अब महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। कारों में सबसे एडवांस सेफ्टी फीचर एडेवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के रुप में मिलता है, जो कारों को ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनाता है। ADAS, जिसमें लेवल 2 की सुविधाएं शामिल हैं, ड्राइवर को दुर्घटनाओं से बचाने में मदद करता है। यदि आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपको भारत की 5 सबसे सुरक्षित कारों के बारे में बता रहे हैं, जो ADAS से लैस हैं और कीमत भी किफायती है।
2 of 6
Kia Seltos X-line
- फोटो : Kia India
1. Kia Seltos
भारत में सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक, किआ सेल्टॉस, सेफ्टी और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में आपको लेवल 2 ADAS का सपोर्ट मिलता है, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाता है। किआ सेल्टॉस में ड्यूल पैन पैनोरमिक सनरूफ और 8 इंच का स्मार्ट हेड-अप डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स भी हैं, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाते हैं। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी रेटिंग इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।
3 of 6
Hyundai Venue Adventure Edition
- फोटो : Hyundai
2. Hyundai Venue
भारत में एक और प्रमुख एसयूवी, हुंडई वेन्यू, अब ADAS फीचर्स से लैस है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.94 लाख रुपये से शुरू होती है। वेन्यू में लेवल 1 ADAS फीचर्स दिए गए हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से प्रभावशाली हैं। इसके अलावा, इसमें 20.32 सेमी HD इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग और कनेक्टेड फीचर्स जैसी सुविधाएँ भी हैं। वेन्यू की ड्राइविंग परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो कम कीमत में अच्छे सेफ्टी फीचर्स वाली कार चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
MG Astor
- फोटो : Freepik
3. MG Astor
एमजी एस्टर भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस एसयूवी है और इसमें आपको लेवल 2 ADAS के 14 ऑटोनॉमस फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख रुपये है। यह कार ADAS के द्वारा ड्राइविंग को और स्मार्ट और सुरक्षित बनाती है। एमजी एस्टर में i-SMART 2.0 के साथ 80 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह कार पूरी तरह से स्मार्ट बन जाती है। अगर आप नई तकनीक और सेफ्टी दोनों चाहते हैं, तो यह कार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Creta 2024
- फोटो : Hyundai
4. Hyundai Creta
हुंडई क्रेटा को भारतीय बाजार में एक बेहतरीन और प्रीमियम एसयूवी माना जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। क्रेटा में Hyundai Smart Sense Level-2 ADAS सिस्टम मिलता है, जो कार की सेफ्टी को और भी बढ़ा देता है। इस कार में 6 एयरबैग्स, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएँ दी गई हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाती हैं। इसके अलावा, इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है, जो तकनीकी दृष्टिकोण से इसे और भी आकर्षक बनाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।