फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top 5 Bikes In 400cc Segment For Powerful Performance And Best Ride Quality

Big Bikes: बाइक में चाहिए पॉवर के साथ धांसू लुक, तो आपके लिए बेस्ट होंगी 400cc की ये 5 बाइक्स, देखें लिस्ट

Fri, 03 Jan 2025 10:28 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 10:28 PM IST
सार

भारत में 400cc बाइक सेगमेंट बाइक लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय है, क्योंकि ये किफायती होने के साथ शानदार परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करते हैं। 2025 में इस सेगमेंट में कई बेहतरीन बाइक्स उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Top 5 Bikes In 400cc Segment For Powerful Performance And Best Ride Quality
400cc सेगमेंट की बेस्ट बाइक्स - फोटो : Yamaha

विस्तार

भारत में मोटरसाइकिल का क्रेज हर वर्ग के लोगों में देखने को मिलता है। खासतौर पर 400cc क्लास बाइक्स ने युवाओं और बाइक प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस सेगमेंट की बाइक्स अपनी दमदार परफॉर्मेंस, शानदार फ्यूल एफिशिएंसी, और किफायती कीमत के कारण बेहद लोकप्रिय हैं। 2025 में इस सेगमेंट में नई बाइक्स का बोलबाला रहेगा। आइए जानते हैं उन शानदार बाइक्स के बारे में जो 400cc सेगमेंट में धमाल मचा रही हैं।
विज्ञापन

Top 5 Bikes In 400cc Segment For Powerful Performance And Best Ride Quality
Bajaj Pulsar NS400Z - फोटो : Bajaj Auto
1. Bajaj Pulsar NS400Z
Bajaj Pulsar NS400Z इस सेगमेंट की सबसे बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी बाइक है। यह बाइक दमदार 373cc इंजन के साथ आती है, जो KTM 390 Adventure से लिया गया है। यह 39.5 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और शानदार डिजाइन मिलता है। यह स्पोर्टी लुक और शानदार परफॉर्मेंस के साथ किफायती कीमत में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Top 5 Bikes In 400cc Segment For Powerful Performance And Best Ride Quality
Hero Mavrick 440 - फोटो : Hero MotoCorp
2. Hero Mavrick 440
Hero MotoCorp ने अपनी नई बाइक Hero Mavrick 440 के साथ 400cc सेगमेंट में कदम रखा है। यह Harley-Davidson X440 का भारतीय वर्जन है। Hero ने इस बाइक में परफॉर्मेंस और डिजाइन का बेहतरीन संतुलन बनाया है। दमदार 440cc इंजन और आकर्षक डिजाइन इसे सिटी और हाईवे राइडिंग दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
विज्ञापन

Top 5 Bikes In 400cc Segment For Powerful Performance And Best Ride Quality
Triumph Speed T4 Motorcycle - फोटो : Triumph Motorcycles
3. Triumph Speed T4
Triumph Speed T4 ने 400cc सेगमेंट में हलचल मचाई है। यह बाइक मैनुअल थ्रॉटल, RSU टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल पर्पस टायर्स जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ आती है। बाइक का इंजन 400सीसी इंजन 30.6 bhp की पावर और 36 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस बाइक में हल्का वजन, बेहतर हैंडलिंग और जोरदार एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है, जो इसे परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी का बेहतरीन बनाता है।

Top 5 Bikes In 400cc Segment For Powerful Performance And Best Ride Quality
Bajaj Dominar 400 - फोटो : Bajaj Dominar 400
4. Bajaj Dominar 400
Bajaj Dominar 400 भारत में टूरिंग के शौकीनों की पहली पसंद रही है। इसमें KTM से लिया गया 373cc इंजन लगाया गया है, जो 40 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एक फुल टूरिंग पैकेज है, जिसमें कई एक्सेसरीज स्टैंडर्ड मिलती हैं। Dominar 400 लंबी यात्राओं में बेहतरीन कंफर्ट प्रदान करती है और इसमें हाई परफॉर्मेंस और शानदार स्टेबिलिटी मिलती है।

Top 5 Bikes In 400cc Segment For Powerful Performance And Best Ride Quality
Royal Enfield Guerrilla 450 - फोटो : Royal Enfield
5. Royal Enfield Guerrilla 450
Royal Enfield Guerrilla 450 ने 400cc सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत की है। यह बाइक हल्के वजन, बेहतर परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के साथ आती है। Guerrilla 450, Himalayan 450 के मुकाबले सस्ती और ज्यादा आकर्षक है। एडवेंचर राइडिंग के लिए उपयुक्त यह बाइक दमदार बिल्ड क्वालिटी और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है।

400cc सेगमेंट की बाइक्स उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो दमदार परफॉर्मेंस, फ्यूल एफिशिएंसी और किफायती कीमत के साथ एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं। इन बाइक्स में स्पीड, स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed