फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toll Collection in India in FY 2023-24 Toll Tax Collection in India 2024

Toll Collection: भारत का कुल टोल संग्रह FY24 में पहुंचा 64,810 करोड़ रुपये तक, 35 प्रतिशत का हुआ इजाफा

Sat, 13 Apr 2024 02:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 02:26 PM IST
सार

भारत में कुल टोल संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 में 64,809.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। 

विज्ञापन
Toll Collection in India in FY 2023-24 Toll Tax Collection in India 2024
National Highway - फोटो : iStock

विस्तार

भारत में कुल टोल संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 में 64,809.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। और सरकारी और उद्योग के अनुमानों को पार कर गया, क्योंकि व्यावसायिक गतिविधि में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


टोल वाले सड़कों में तेज बढ़ोतरी और नए फास्टैग यूजर्स को जोड़ने के कारण कुल टोल संग्रह वर्ष की शुरुआत में सरकार द्वारा निर्धारित 55,000 करोड़ रुपये के अनुमान को पार कर गया। फास्टैग रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टैग हैं जो वाहनों को जारी किए जाते हैं, जिससे टोल प्लाजा पर लेनदेन कैशलेस हो जाता है।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों में भारत का कुल टोल संग्रह लगभग 2.6 गुना बढ़ गया है, जो 2018-19 में 25,154.76 करोड़ रुपये से बढ़कर हुआ है। 2019-20 में कुल टोल राजस्व 27,637.64 करोड़ रुपये, 2020-21 में 27,923.80 करोड़ रुपये, 2021-22 में 33,907.72 करोड़ रुपये और 2022-23 में 48,028.22 करोड़ रुपये रहा।

सरकार का अनुमान है कि भारत में कुल टोल संग्रह 2024-25 में 70,000 करोड़ रुपये को पार करने और 2029-30 तक 1,30,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

आगामी लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 2024-25 के लिए नए टोल दरों का एलान करेगा।

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पिछले हफ्ते राज्य के स्वामित्व वाले राजमार्ग प्राधिकरण को राजमार्गों पर नए टोल दरों की गणना के लिए आगे बढ़ने के लिए कहा था, जो आम तौर पर देश के ज्यादातर टोल वाले हाईवे पर 1 अप्रैल से सालाना लागू होते हैं। लेकिन आयोग ने कहा कि नए उपयोगकर्ता शुल्क चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही लागू होने चाहिए।

टोल दरों में वार्षिक संशोधन 5 प्रतिशत की सीमा में होने की उम्मीद थी।

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होने वाले चरणों में होगा, इसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। मतों की गिनती 4 जून को है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे फीस (दरों का निर्धारण और संग्रहण) नियम, 2008 के अनुसार नेशनल हाईवे पर 855 टोल प्लाजा हैं जो यूजर फीस लेते हैं। इनमें से लगभग 675 सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित प्लाजा हैं और 180 रियायतकर्ता संचालित हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) (MoRTH) ने 2023-24 में 12,349 किमी नेशनल हाईवे का निर्माण किया, जो 2022-23 में दर्ज किए गए 10,993 किमी की तुलना में 12.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। लेकिन वित्त वर्ष 24 के लिए निर्धारित 13,800 किमी के लक्ष्य से अभी भी काफी दूर है। 2022-23 और 2023-24 में हाईवे निर्माण की दूसरी और तीसरी सबसे ज्यादा दर दर्ज करने के बावजूद, MoRTH ने अभी तक 2022-23 के बजट के हिस्से के रूप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित 25,000 किमी सड़क का निर्माण अभी तक पूरा नहीं किया है।

सरकारी अधिकारियों को उम्मीद है कि बाकी बचे 1,700 किमी या उससे ज्यादा का काम मई तक पूरा हो जाएगा। 

पिछले 10 वर्षों में, MoRTH अपने निर्माण लक्ष्य से सात बार चूक गया है। जबकि उसने लगभग 10 लाख करोड़ रुपये खर्च करके 97,000 किमी नेशनल हाईवे बनाए हैं।

देश में टोल वाली सड़कों की कुल लंबाई 30 नवंबर 2023 तक 25,996 किमी से बढ़कर 45,428 किमी हो गई है, जो 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

वर्ष 2019-20 में कुल टोल हाईवे की लंबाई 29,666 किमी, 2020-21 में 34,071 किमी, 2021-22 में 38,315 किमी और 2022-23 में 42,595 किमी थी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 30 नवंबर, 2023 तक 7.98 करोड़ से ज्यादा फास्टैग जारी किए जा चुके हैं। नेशनल हाईवे फीस प्लाजा पर फास्टैग के जरिए रोजाना औसत संग्रह 2023-24 में 147.31 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed