फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TKM inaugurates Toyota Used Car Outlet (TUCO) for Toyota pre-owned cars in bangalore toyota used cars in bangalore

Toyota: टीकेएम ने टोयोटा यूज्ड कार आउटलेट का किया उद्घाटन, कंपनी की पुरानी कार बेच और खरीद सकेंगे ग्राहक

Wed, 06 Jul 2022 07:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 Jul 2022 07:14 PM IST
सार

Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बुधवार को बेंगलुरू में टोयोटा यूज्ड कार आउटलेट (टीयूसीओ) का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
TKM inaugurates Toyota Used Car Outlet (TUCO) for Toyota pre-owned cars in bangalore toyota used cars in bangalore
Toyota Used Car Outlet (TUCO) for Toyota pre-owned cars - फोटो : Toyota

विस्तार

Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बुधवार को बेंगलुरू में टोयोटा यूज्ड कार आउटलेट (टीयूसीओ) का उद्घाटन किया। इस तरह यह ग्राहकों को पूरी तरह से ओईएम (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) रिफर्बिश्ड यूज्ड कार की पेशकश करने वाली भारत की पहली ऑटो निर्माता कंपनी बन गई है।
विज्ञापन


MARU MARU (मारू मारू) सिग्नेचर उच्च गुणवत्ता वाली सटीक सफाई' के साथ, यह टोयोटा के लिए एक्सक्लूसिव है। टीकेएम ने पूरे भारत में टोयोटा के ग्राहकों के लिए एक पारदर्शी और विश्वसनीय यूज्ड कार बाजार बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत किया है। यह सुविधा सिर्फ टोयोटा के स्वामित्व वाली कारों की खरीद और बिक्री करेगी। कंपनी ने बेंगलुरू में अपना पायलट परिचालन शुरू कर दिया है और भविष्य में विस्तार करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


इसके तहत हर उपयुक्त टोयोटा कार का टोयोटा के बेहतर नवीनीकरण से पहले टीकेएम वर्कशॉप में डिटेल जांच से गुजरना होगा ताकि कार के मौजूदा गुणवत्ता स्तर को निर्धारित किया जा सके। इससे उत्पाद के उपयोगकर्ताओं के लिए गुणवत्ता और विश्वसनीयता के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

TKM inaugurates Toyota Used Car Outlet (TUCO) for Toyota pre-owned cars in bangalore toyota used cars in bangalore
Toyota Used Car Outlet (TUCO) - फोटो : Toyota
TUCO (टीयूसीओ) टोयोटा की यूज्ड कार खरीदने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक ही जगह पर कई सर्विस देगा। इसमें वित्त, बीमा और सहायक उपकरण शामिल हैं। इस विशेष शोरूम के जरिए ग्राहक मन की शांति, विश्वास और पारदर्शिता के साथ अपनी टोयोटा कारों को बेच सकेंगे। टीयूसीओ के जरिए खरीदार उच्च गुणवत्ता वाले टोयोटा मॉडल की एक विस्तृत रेंज में से अपनी पसंदीदा कार चुन सकते हैं और पूरी पारदर्शिता के साथ सही कीमतों का लाभ उठा सकते हैं। 

टीयूसीओ की सभी कारों को वैश्विक टोयोटा मानकों के आधार पर व्यापक 203-बिंदु निरीक्षण से गुजरना होगा ताकि उचित दस्तावेजीकरण के बाद गुणवत्ता स्तर निर्धारित किया जा सके। इसके अलावा, शोरूम को डिजिटल रूप से इंटीग्रेट किया जाएगा ताकि ग्राहकों को वाहन के इतिहास और प्रामाणिकता में पारदर्शी मूल्यांकन हो सके। ग्राहक यू ट्रस्ट की वेबसाइट ब्राउज करके और 'वैल्यूएट योर कार' विकल्प पर क्लिक करके अपने वाहनों का ऑनलाइन मूल्यांकन कर सकते हैं। 

TKM inaugurates Toyota Used Car Outlet (TUCO) for Toyota pre-owned cars in bangalore toyota used cars in bangalore
Toyota Used Car Outlet (TUCO) - फोटो : Toyota
इस महत्वपूर्ण घोषणा पर खुशी जताते हुए, टीकेएम के वाइस चेयरमैन, विक्रम किर्लोस्कर ने कहा, "भारत का यूज्ड कार बाजार हर साल तेजी से बढ़ रहा है और टीयूसीओ अपने ग्राहकों और समग्र रूप से भारतीय समाज के लिए के लिए बढ़ी हुई विश्वसनीयता के साथ निष्पक्ष और पारदर्शी यूज्ड कार बाजार विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा ध्यान अपने ग्राहकों को सुविधा, पारदर्शिता और पैसे की कीमत के साथ बेहतरीन गुणवत्ता वाली रीफर्बिश्ड कारों की पेशकश करने पर होगा। हम एक विश्वसनीय और पारदर्शी यूज्ड कार बाजार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो खरीदारों को सही कीमत पर सही गुणवत्ता वाली कारों का तेजी से निपटान करने में सक्षम बनाएगा।"

दस्तावेजीकरण, गुणवत्ता स्तर, व्हीकल हिस्ट्री (वाहन इतिहास) और टोयोटा नवीनीकरण के उचित कार्य के बाद हर कार को टीकेएम द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। सिर्फ ऐसी टोयोटा कारें जो सभी पारिभाषित मानदंडों को पूरा करती हैं, प्रमाणन, आकर्षक वारंटी और अन्य वैल्यू एडेड सर्विस के साथ टीयूसीओ के जरिए बेची जाने के लिए प्रमाणित हैं। टीकेएम ग्राहकों को सुगम और त्वरित दस्तावेजीकरण प्रक्रिया के लिए व्यक्तिगत आरटीओ सहायता के साथ-साथ टीएफएसआईएन से वित्तीय पेशकश भी प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed