Car Tips: कार के केबिन से आने वाली आवाज हो जाएगी छू-मंतर, इन टिप्स को करें फॉलो
आजकल देखा जा रहा है कि कारों के केबिन से आवाज आती है। ड्राइविंग के दौरान ये आवाज काफी परेशान करती है। ऐसे में इस खबर में जानिए कैसे आप अपनी कार के केबिन से आने वाली आवाज को कम कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में पिछले कुछ सालों में कारों की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। मार्केट में लगातार बढ़ती मांग की वजह से वाहन निर्माता गाड़ियों को अफोर्डेबल दाम में ला रहे हैं। ऐसे में देखा जा रहा है कि कारों की लागत कम करने के लिए उनमें घटिया क्ववॉलिटी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में कई कारों के केबिन से बहुत अधिक आवाज आती है, लंबी दूरी की यात्रा में ये परेशानी ज्यादा परेशान करती है। नीचे जानिए इस दिक्कत को कैसे कम किया जा सकता है।
नियमित सर्विस कराएं
कार की समय-समय पर सर्विस कराने से उसकी क्षमता पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। साथ ही कई छोटी-मोटी समस्याओं का वक्त रहते पता चल जाता है। इसके साथ ही नियमित सर्विस से कार के केबिन से आ रही वाइब्रेशन और परेशान करने वाली आवाज भी ठीक हो सकती है। इसके अलावा कार में छुपी हुई किसी भी दिक्कत का समय रहते उसका हल हो जाता है। इसकी कार की परफॉर्मेंस भी बढ़ती है।
कार में मोटे कारपेट का इस्तेमाल
गाड़ी में मोटे कारपेट का प्रयोग करने से कार के केबिन से आने वाली आवाज को दबाया जा सकता है। आप भी इस तरीके को अपना सकते हैं, ये काफी उपयोगी है। हालांकि, कार के मोटे कारपेट को साफ करना एक बड़ी चुनौती होता है।
आवाज दबाने वाली शीट्स
अगर आप अपनी कार के केबिन से आने वाली आवाज से परेशान हैं तो आप आवाज दबाने वाली शीट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह की शीट्स को बोनट के अंदर, दरवाजे की अंदरुनी तरफ और कार के फ्लोर पर भी प्रयोग में लाया जा सकता है।
सही टायर का इस्तेमाल
कार के टायर केबिन में आने वाली आवाज के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होते हैं। हालांकि, कार में बढ़िया टायरों के इस्तेमाल करने से सड़क पर चलने के दौरान टायरों से केबिन में आने वाली आवाज को कम किया जा सकता है।